एक्सप्लोरर

Sambhal: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ अवैध निर्माण पर कार्रवाई, 17 फरवरी को होगी अंतिम सुनवाई

Sambhal News: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर अवैध निर्माण मामले को लेकर जुर्माना लगाया गया है. इस मामले को लेकर तीन बार नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं. अब इस तारीख को अंतिम सुनवाई होगी.

Sambhal Today News: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के दीपा सराय स्थित मकान के अवैध निर्माण मामले में उन पर एसडीएम ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया है. इस मामले में अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी. अगली सुनवाई के दौरान निर्माण को लेकर साक्ष्य दिए जाने हैं. उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी.

इस मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ तीन बार नोटिस जारी हो चुका है. अधिवक्ता के आग्रह पर चार बार समय भी बढ़ा दिया गया है. अब 17 फरवरी को अंतिम सुनवाई होनी है. नियत प्राधिकारी या उपजिलाधिकारी विनियमित क्षेत्र संभल की ओर से सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बिना अनुमति निर्माण करने पर नोटिस जारी किया गया था.

क्या है पूरा मामला?

नोटिस में कहा गया था कि दीपा सराय में जिस मकान का निर्माण कार्य चल रहा है, उसका नक्शा पास नहीं कराया गया है. यह उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन एक्ट 1958 का उल्लंघन है. इसी मामले में की सुनवाई सोमवार को हुई.

एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि सपा सांसद के अधिवक्ता ने समय दिए जाने का आग्रह दिया था. इसी क्रम में 17 फरवरी का समय सुनवाई के लिए दिया है. इस तिथि में नवनिर्माण से संबंधित साक्ष्य दिए जाने हैं.

एसडीएम वंदना मिश्रा ने आगे बताया कि इसके आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा. अभी तक की सुनवाई के दौरान साक्ष्य नहीं दिए गए, इसलिए 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. अब अवैध निर्माण मामले में सुनवाई 17 फरवरी को होनी है.

22 फरवरी को होगी अंतिम सुनवाई

बिजली चोरी के मामले में लगे जुर्माने पर सुनवाई 22 फरवरी को होगी. सांसद के मकान में बिजली चोरी का मामला भी पकड़ा गया था. इसमें बिजली विभाग की तरफ से 1.91 करोड़ रुपये के जुर्माना लगाया है. सांसद को अपना पक्ष रखने के लिए अवसर दिया गया है. तीन बार सुनवाई की जा चुकी है. अब अंतिम सुनवाई 22 फरवरी को की जाएगी.

इस वजह से भेजे गए हैं कई बार नोटिस

इसके बाद जुर्माने की अंतिम रिपोर्ट तैयार होगी. उसके आधार पर जुर्माना वसूला जाएगा. संभल में सांसद जियाउर्रहमान बर्क की तरफ से बिना नक्शा पास कराए मकान का निर्माण करने को लेकर संभल विनिमय क्षेत्र कार्यालय की तरफ से कई बार नोटिस भेजे जा चुके हैं. कई बार तारीख पड़ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी सांसद बर्क की तरफ से जवाब दाखिल नहीं किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: गोंडा में धारदार चाकू से दुकानदार की हत्या, चिकन की गंदगी को लेकर वारदात को दिया अंजाम

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget