एक्सप्लोरर

'संघर्ष की निशानी है लाल टोपी...' CM योगी के बयान पर सपा का करारा जवाब

UP News: सपा प्रवक्ता मनोज काका ने कहा कि अगर इस देश में सबसे अधिक कहीं कस्टडी मौत हो रही है थाने में तो उत्तर प्रदेश में है. महिलाओं के प्रति सबसे ज्यादा कहीं अपराध है तो वह उत्तर प्रदेश में हैं.

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपा की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले वाले बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है. इसी बीच अब समाजवादी पार्टी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है. सीएम योगी द्वारा सपा के लाल टोपी पर दिए गए बयान पर सपा प्रवक्ता मनोज काका और सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद का बयान सामने आया है.

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि बीजेपी बताए कि महिला पहलवानों केयौन उत्पीड़न के आरोपी बृज भूषण शरण सिंह वह किस दल में हैं. कुलदीप सिंगर जिनकी सदस्यता बलात्कार के आरोप में चली गई वह किस दल में हैं. भाजपा के दूसरे विधायक जिनकी सदस्यता बलात्कार के आरोप में सजा होने पर चली गई वह किस दल में हैं. चिन्मयानंद वह किस दल में है, बलात्कार के आरोपियों की सजा किस दल के लोगों ने माफ की है और किसानों पर गाड़ी चढ़ाने वाले वह किस दल में हैं. बीएचयू के आरोपी वो किस दल में हैं. समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाने से भारतीय जनता पार्टी के ना पाप छुप जाएंगे और ना जन विरोधी काम छुप पाएंगे, लाल टोपी संघर्ष की निशानी है और लाल टोपी समाजवादियों की निशानी है.

सपा प्रवक्ता मनोज काका ने सीएम योगी के इस बयान को लेकर कहा कि आज जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया सबसे पहले तो उसे पर यह कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनमानस ने यह देखा होगा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जेहन में और उनके हृदय में राजनीतिक विरोधियों के लिए कितना विष भरा है. जिस उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अराजकता है, इस समय उनको पढ़ना चाहिए एनसीआरबी के जो आंकड़े आए हैं. 

बीजेपी को लाल टोपी से इतनी नफरत क्यों

सपा प्रवक्ता ने कहा कि अगर इस देश में सबसे अधिक कहीं कस्टडी मौत हो रही है थाने में तो उत्तर प्रदेश में है. महिलाओं के प्रति सबसे ज्यादा कहीं अपराध है तो वह उत्तर प्रदेश में, बेटियों के प्रति सबसे ज्यादा कहीं अपराध हैं तो वह उत्तर प्रदेश में हैं. आत्महत्याएं सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में, दलितों के खिलाफ अपराध सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अराजक कौन. बीजेपी के गुंडे थानों में जा रहे हैं और बीजेपी ये बताए कि उसे लाल टोपी से इतनी नफरत क्यों है. बीजेपी इस समय घबराई हुई और सीएम योगी यूपी में हो रहे अपराधों से अनभिज्ञ है. बीजेपी का फड़फड़ाना इस समय अधिक इसलिए हो रहा है, क्योंकि वह जान रहे हैं कि आने वाले समय में यूपी उपचुनाव में भी बीजेपी बुरी तरह से हारेगी. क्योंकि नौजवान पेपर लीक से परेशान है और महिलाओं की सुरक्षा नहीं है. यह मुख्यमंत्री भाव नहीं भय पैदा करते हैं और ऐसे मुख्यमंत्री से यूपी की जनता निजात पाना चाहती है.

सपा के कारनामों से हर कोई परिचित- सीएम योगी

बता दें कि कानपुर पहुंचे सीएम योगी ने आज गुरुवार (29 अगस्त) गुरुवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के कारनामों से हर कोई परिचित है. पन्नों को पलटेंगे तो काले कारनामों से उनका इतिहास भरा है. सपा की टोपी लाल, लेकिन कारनामे काले हैं. सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गुंडागर्दी, अराजकता, बेटी-व्यापारी की सुरक्षा पर खतरा पैदा करना इनकी पहचान थी. इनका दिखाने वाला और असली चेहरा अलग है.

साइबर अपराधियों की नई तरकीब, अश्लील फर्जी वीडियो और फोटो बनाकर महिला से ठगे 64 हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
काशी, मथुरा, या अयोध्या... यूपी चुनाव से पहले 36 साल पुराना इतिहास दोहराने जा रहे अखिलेश यादव?
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
जौहर यूनिवर्सिटी पर फैसले में गड़बड़ी? कांग्रेस नेता के दावे से बढ़ सकती हैं योगी सरकार की मुश्किल!
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार
गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी ने बेटे को बनाया बाप का कातिल, पिता की हत्या कर हुआ फरार
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget