एक्सप्लोरर

Madrasa Survey: यूपी के मदरसों में आतंकी कनेक्शन? सपा सांसद एसटी हसन ने कह डाली बड़ी बात

UP Madrasa Survey: सपा सांसद ने कहा कि अगर किसी मदरसे में कोई गलत कार्य होता है तो कानून के मुताबिक उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन बेवजह किसी की गर्दन पर पैर रख कर आगे नही बढ़ना चाहिए.

Moradabad News: मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ एस टी हसन (ST Hasan) ने यूपी के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह (Dharm pal Singh) के मदरसों पर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि धर्मपाल सिंह का बयान 2024 के आने वाले लोकसभा चुनाव में हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण करने की नीयत से दिया गया है, क्योंकि बदकिस्मती से हमारे देश में मदरसों, मस्जिदों और अज़ान के नाम पर राजनीति तो हो ही रही है. उन्होंने कहा कि जब एक बार मदरसों की जांच हो चुकी है तो फिर अब दोबारा इस तरह की बात करने का क्या मतलब है?

सपा सांसद ने कहा कि अगर किसी मदरसे में कोई गलत कार्य होता है तो कानून के मुताबिक उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन बेवजह किसी की गर्दन पर पैर रख कर आगे नही बढ़ना चाहिए. वहीं जब उनसे लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा ने तो मुसलमानों को भी पसमांदा कर दिया है. मुसलमानों में कोई पसमांदा होता ही नहीं है. यह लोग मुसलमानों को बांटना चाहते हैं, लेकिन हमारे पैगम्बर ने अपने आखिरी भाषण में कहा था कि कोई इंसान किसी के ऊपर वरीयता नहीं रखता है. सिर्फ जो अल्लाह के बताये रास्ते पर चलता है वो बेहतर है. तुम सब बराबर हो इसलिए हमारे यहां कोई पसमांदा नहीं है. 

पसमांदा मुस्लिमों पर कही ये बात

सपा सांसद ने कहा कि हम सब मस्जिदों में एक साथ नमाज़ पढ़ते हैं. बीजेपी मुसलमानों को नीचा-ऊंचा में बांटना चाहती है, लेकिन ये कार्ड बीजेपी का चलने वाला नहीं है. भाजपा को मुसलमानों का काम करना पड़ेगा. नफरत को बंद करना पड़ेगा. देश में मुसलमानों को उनका हक देना पड़ेगा. उसके बाद ही मुसलमान सोचेंगे कि भाजपा को वोट दिया जाए या नहीं.

भाजपा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सांसदों को ही टिकट देगी इस पर सपा सांसद ने कहा कि यह उनकी अपनी रणनीति है. इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता, लेकिन सांसद वही कामयाब है जिसको सोशल मीडिया पर जनता चलाएं और उसे पसंद करें. सांसद को तो अपने क्षेत्र के विकास कार्यों में लगे रहना चाहिए. तभी जनता के दिलों में जगह बन सकती है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी तो अपने उसूलों और साम्प्रदायिक सौहार्द के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी.

ये भी पढ़ें- Rampur News: अगर ऐसा हुआ तो स्वार सीट पर सपा का नाम भूल जाएंगे लोग, हमजा मियां ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: चारधाम यात्रा से मुख्य सचिव की हाई लेवल मीटिंग, LPG सिलेंडर सप्लाई पर दिए ये निर्देश
देहरादून: चारधाम यात्रा से मुख्य सचिव की हाई लेवल मीटिंग, LPG सिलेंडर सप्लाई पर दिए ये निर्देश
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
Noida News: जेवर एयरपोर्ट के बाहर किसानों का धरना, बोले- स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
नोएडा: जेवर एयरपोर्ट के बाहर किसानों का धरना, बोले- स्थानीय युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Uttarakhand: वाइब्रेंट विलेज योजना में 402 करोड़ के प्रस्तावों को हरी झंडी, सीमांत गांवों में बनेंगे अस्पताल
उत्तराखंड: वाइब्रेंट विलेज योजना में 402 करोड़ के प्रस्तावों को हरी झंडी, सीमांत गांवों में बनेंगे अस्पताल

वीडियोज

LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking
Iran Vs US-Israel War: नेतन्याहू और ट्रंप अकेले पड़े! सहयोगियों ने ठुकराई अपील | Strait of Hormuz
Iran Vs US-Israel War: आसमानी तबाही! अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक, C-RAM ने ऐसे बचाया बगदाद! | Iraq

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Varanasi News: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
वाराणसी: गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी खाने-फेंकने के आरोप में 14 गिरफ्तार
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
एमएस धोनी से अजिंक्य रहाणे तक, इन 7 स्टार खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, अब संन्यास लेना कंफर्म!
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
बॉलीवुड के बाद अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाएंगे गोविंदा? निरहुआ के संग दिखे तो शुरू हुई ऐसी चर्चा
निरहुआ के संग दिखे गोविंदा, क्या अब भोजपुरी फिल्मों में आजमाएंगे हाथ? शुरू हुई ऐसी चर्चा
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
High Cholesterol In Young Age: अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
अब छोटी उम्र से ही कोलेस्ट्रॉल का खतरा, हार्ट अटैक से बचना है तो... 11 मेडिकल इंस्टीट्यूट ने जारी की गाइडलाइन
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget