एक्सप्लोरर

मिल्कीपुर में उपचुनाव न होने पर अवधेश प्रसाद की प्रतिक्रिया, जानें सपा सांसद ने क्या कहा

Milkipur By Election 2024: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर सीट पर सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार जीतने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं लेकिन इस सीट से उनके बेटे की जीत ही होगी.

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. वहीं मिल्कीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान नहीं होने पर मिल्कीपुर के पूर्व विधायक और मौजूदा फैजाबाद (अयोध्या) के सांसद अवधेश प्रसाद की प्रतिक्रिया आई है.

अयोध्या से सपा के सांसद अवधेश प्रसाद ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में BJP की पक्की सीटों में से एक मानी जाने वाली अयोध्या सीट से जीत हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और चर्चा में बने रहे. सपा सांसद अवधेश प्रसाद से एबीपी न्यूज ने खास बातचीत की. 

अवधेश प्रसाद एबीपी न्यूज से बातचीत में बताते हैं कि ऐसा कहा जा रहा है कि हाईकोर्ट में मुकदमा लंबित होने के चलते इलेक्शन कमीशन ने मिल्कीपुर उपचुनाव की तारीख घोषित नहीं की है. यह इलेक्शन कमीशन का निर्णय है लेकिन CM की जिम्मेदारी थी कि सरकार चुनाव कराने की सही सूचना इलेक्शन कमीशन को दे. यह सम्पूर्ण सूचना दिए बिना चुनाव नहीं करवाए जाते हैं और बीजेपी की सरकार ने अपनी स्थिति को देखते हुए सही सूचना चुनाव आयुक्त को नहीं पहुंचाई.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद कहते हैं कि ये सोचते होंगे बाद में चुनाव करवाएंगे तो उस समय अकेले चुनाव में प्रदेश भर के लोगों को लगा देंगे और अपने ढंग से चुनाव जीत लेंगे. लेकिन इन्हें बताना चाहता हूं कि ऐसा कुछ हो नहीं पाएगा. सरकार कितनी तिकड़म कर ले कुछ नहीं कर पाएगी, बीजेपी हारेगी पूरी तरह से साफ हो जाएगी.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद से जब उनकी अयोध्या में हुई जीत का कितना असर उनके बेटे के लिए मिल्कीपुर सीट पर देखने को मिलेगा पूछा गया तो वो कहते हैं कि "Nobody can imagine कि प्रभु श्री राम, Almighty को कोई ला सकता है. पीएम मोदी ने ये दावा किया कि श्री राम को लाए हैं 22 जनवरी को उनकी प्राण प्रतिष्ठा करवाई, जबकि मंदिर अब भी अधूरा है. इसलिए ये सीट बहुत जरूरी है और लोग भूले नहीं हैं कि प्रभु श्री राम को लेकर क्या वादा बीजेपी ने किया." 

एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं सीएम योगी- अवधेश प्रसाद

अयोध्या सांसद का कहना है कि मिल्कीपुर सीट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जीतने के लिए एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें विश्वास है कि इस सीट से उनके बेटे की जीत ही होगी. सपा सांसद कहते हैं कि सीएम योगी को इस सीट से प्रभारी बनाया गया जबकि UP इतना बड़ा सूबा है. देश में स्टार प्रचारक के रूप में सीएम योगी जाने जाते हैं लेकिन यहां केवल एक विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है उन्हें. पता नहीं सीएम योगी के कद को इतना छोटा क्यों कर दिया? वो लगातार यहां सभाएं कर चुके हैं. दर्जन से ज्यादा उनके मंत्री 2 महीने से यहां पड़े हैं,  सपा यहां से जीत रही है.

पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने दायर की थी याचिका

जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने 2022 आम चुनाव को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. यह याचिका उन्होंने विधानसभा चुनाव में हारने के बाद सपा के अवधेश प्रसाद के चुनाव जीतने को लेकर दायर की थी, जो कोर्ट में अभी लंबित है.

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर इस वजह से नहीं हो रहा है उपचुनाव, अब हो गया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand Rain News: उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
उत्तराखंड में बारिश का कहर, 58 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा जारी; अगले 5 दिन भी राहत के आसार नहीं
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
देहरादून में दर्दनाक हादसा, बारिश के तेज बहाव में बहा 6 साल का मासूम, पाइप में फंसने से मौत
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget