एक्सप्लोरर

सपा विधायक रिजवी कांवड़ यात्रियों को बताया गांव के अनपढ़, कहा- अंधविश्वास में फंसते हैं

Kanwar Yatra 2025: सपा विधायक मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के कांवड़ यात्रियों को लेकर दिये गए विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने इसे रिजवी का व्यक्तिगत बयान बताया है

उत्तर प्रदेश के बलिया में सपा विधायक और पूर्व मंत्री मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी ने हिंदुओं के आस्था पर विवादित बयान दिया है. बलिया के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में सपा विधायक रिजवी ने मंच से लोगों को संबोधित करते समय भोले शंकर के भक्त और कांवड़ यात्रियों गांव का अनपढ़ और अंधविश्वासी बताया.

सपा विधायक ने कहा कि कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाए जा रहे है. कोई आईएएस का बेटा, अमित शाह का बेटा, अनिल ंबानी का बेटा, कोई भाजपा के एमपी, एमएलए का बेटा कांवड़ यात्रा में नही गया. केवल वही गांव के अनपढ़ लोग जो हमे समझ नही पा रहे हैं. वही लोग कावड़ यात्रा में जाते है और अंधविश्वास में फंसते है. अंधविश्वास का खात्मा तब होगा जब आप जागोगे.

मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी बयान पर सपा ने किया किनारा

वहीं सपा विधायक मुहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के कावड़ यात्रियों को लेकर दिये गए विवादित बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे रिजवी का व्यक्तिगत बयान बताया है. राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है और यह समाजवादी पार्टी का बयान नही है. उन्होंने कहा कि इस बयान को मैं अच्छा नही मानता इस तरह का बयान नही देना चाहिए.

सपा के टाइम में कभी भी कांवड़ियों को कोई तकलीफ नहीं हुई- अवलेश सिंह

सपा नेता अवलेश सिंह ने कहा जो लोग कावड़ यात्रा पर जा रहे है, उनकी श्रद्धा है और हम उनका स्वागत और सम्मान करते है. हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि हम कावड़ियों के लिए अलग से कॉरिडोर बनाएंगे. सपा के टाइम में कभी भी कावड़ियों को कोई तकलीफ नही हुई है. हम लोग इनके बयान का न तो सपोर्ट करते है और न ही समर्थन करते है. यह उनका व्यतिगत बयान है पार्टी का नही है. सपा हमेशा सभी मजहब और सभी धर्म के लोगों के साथ काम करती है.

सपा विधायक के बयान पर बीजेपी का पलटवार

वही सपा विधायक मुहम्मद रिजवी के इस विवादित बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पलटवार करते हुए सपा विधायक को नसीहत दे डाला. परिवहन मंत्री ने कहा शिव भक्त होने के लिए किसी पढ़ाई लिखाई की जरूरत नही. जब शंकर जी थे तब कौन सा विश्वविद्यालय था, विधायक जी बताए शिव भक्त होने के लिए शिक्षा की जरूरत है क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'अगर वो सरकारी जमीन कागज पर...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी वाले मामले पर बोले ओम प्रकाश राजभर
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
ससुर के गलत कामों से परेशान बहू ने प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से किया हमला, हिरासत में महिला
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
'दूध में नींद की गोलियां, फिर सांप से कटवाया', मेरठ की दामिनी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget