एक्सप्लोरर

Samajwadi Party: सपा महासचिव इंद्रजीत सरोज ने बीजेपी को घेरा, कहा- ब्राह्मणों का हर जगह हो रहा है उत्पीड़न

UP Assemble Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर सपा नेता इंद्रजीत सरोज ने बीजेपी, बीएसपी पर साधा निशाना. उन्होंने कहा कि, ब्राह्मणों ने बीजेपी को जिताया और उन्हें ही मारा जा रहा है.

 Samajwadi Party Leader Indrajeet Saroj: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की जनादेश यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज (Inderjeet Saroj) ने पीलीभीत (Pilibhit) से चलकर भदोही जनपद (Bhadohi) में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया है. राष्ट्रीय महासचिव ने एक जनसभा के माध्यम से प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमके बरसते नजर आए तो वहीं, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, मायावती केवल नोटों की देवी हैं, उनका माफिया और शरीफों से कोई लेना देना नहीं है.

मोदी और योगी पर भड़के सरोज

यूपी के भदोही में पहुंचे समाजवादी पार्टी की जनादेश यात्रा का आज औराई के अमवा में जनसभा का आयोजन किया गया था. जिसमे सरोज बिरादरी सहित पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. इस जनसभा में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए चर्चा की गई. जनसभा के माध्यम से राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि, मोदी जी केवल झुनझुना पकड़ाते हैं और देशभक्ति की बात करते हैं, लेकिन मोदी जब अपने माता और बीवी के नहीं हुए तो प्रदेश और देश वासियों के लिया क्या होंगे?  इंद्रजीत सरोज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मंच से कहा कि, योगी बाबा में दम है तो, प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट जारी करें, लेकिन हम कहते हैं कि, वो नहीं करेंगे. क्योंकि उन्हीं के बिरादरी वाले प्रदेश के टॉप अपराधी बदमाश हैं. 

ब्रह्मणों को मारा जा रहा है

इंद्रजीत सरोज यही नहीं रुके, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, महाराज जी गुस्से वाले आदमी हैं पता नहीं कैसे योगी हैं. योगियों को तो गुस्सा करना ही नहीं चाहिए, उनको गुस्से पर नियंत्रण करना चाहिए. विकास से उन्हें कोई मतलब नहीं है, अपनी मनमानी करते हैं और केवल ठोकों नीति है. उनकी जो न सुनें, उन्हे ठोंक दो और जिन ब्राह्मणों ने बीजेपी को जिताया, आज उसी को मार रहे हैं.

मायावती पर साधा निशाना 

ब्राह्मण डर रहे हैं, जान से मार रहे हैं, ब्राह्मण महिलाओं को जेल भेज रहे हैं, हर जगह उत्पीड़न हो रहा है और अब ब्राह्मण समाजवादी पार्टी के साथ है. इंद्रजीत सरोज ने माफिया मुख्तार अंसारी का टिकट काटने पर कहा कि, मायावती का हृदय परिवर्तन ऐसे ही नहीं होता, उनका एक सूत्रीय मांग है पैसा, बसपा पार्टी में जो पैसा नहीं देगा उसे पार्टी से निकाल देंगी. उनको माफिया और शरीफ आदमी से कोई मतलब नहीं है. मायावती ने हमसे भी 15 लाख की डिमांड की थी और पैसा नहीं देने पर हमें बेइज्जत किया था, जिसके बाद हमने भी पार्टी छोड़ दिया ये केवल नोटों की देवी हैं, इन्हें समाज से कुछ लेना देना नहीं है. 

हालांकि, इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती के लिए अशोभनीय भाषा का भी प्रयोग किया है. साथ ही साथ इस जनसभा में सैकड़ों कुर्सियां खाली रही थीं, जिसको देख कर इंद्रजीत सरोज मंच से गलत बयानबाजी कर भीड़ को इकट्ठा करने की भरपूर कोशिश कर रहे थे.

ये भी पढ़ें.

Ayodhya: प्रधानमंत्री मोदी के संभावित अयोध्या दौरे पर विनय कटियार ने कही ये बड़ी बात, सियासी दलों पर साधा निशाना

Acid Attack in Gorakhpur: नशेबाज पति ने पत्नी और बेटियों पर फेंका एसिड, गंभीर रूप से झुलसीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget