एक्सप्लोरर

UP News: 'कल्पना से किसी को कितनी भुजाओं वाला बना दो, सच है तो साबित करो', देवी लक्ष्मी वाले बयान पर अडिग स्वामी प्रसाद मौर्य

Swami Prasad Maurya News: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी को लेकर टिप्पणी की थी. जिसके बाद हिंदू धर्मगुरुओं और कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने उनकी आलोचना की.

Swami Prasad Maurya Remarks: अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. दिवाली पर एक्स पर अपने पोस्ट में उन्होंने देवी लक्ष्मी को लेकर सवाल उठाए, इसके बाद धर्मगुरुओं से लेकर कई नेताओं ने उनकी आलोचना की. अब इस मामले पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने सफाई दी है.

उन्होंने मंगलवार को कहा कि वास्तव में, आपकी पत्नी आपके 'घर की लक्ष्मी' है, जिस तरह से वह घर संभालती है, उसकी चिंता करती है और उसके रखरखाव और समृद्धि के लिए काम करती है. ऐसा कोई और नहीं कर सकता. तो जब वह असली 'गृह लक्ष्मी' है, तो उसकी पूजा करने में आपत्ति क्यों? तो हमारे देश की संस्कृति के अनुसार 'यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता' के अनुसार हमारी संस्कृति, हमें अपनी पत्नी का सम्मान, पूजा और आदर करना चाहिए. 

"कल्पना तो कल्पना ही है"

सपा नेता ने आगे कहा कि मैंने सिर्फ चार भुजाओं की बात नहीं की थी, मैंने आठ भुजाओं, दस भुजाओं, 1000 भुजाओं की भी बात कही थी. ऐसा कोई बच्चा देश में कभी पैदा नहीं हुआ. अगर ऐसा हुआ, तो मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे मुझे बताएं, मैं इसे स्वीकार करूंगा. अगर हम अपनी कल्पना के आधार पर किसी को 1000 भुजाओं वाला या 20 भुजाओं वाला या 10 भुजाओं वाला बना दें तो कल्पना तो कल्पना ही है. 

"मैंने वही कहा जो व्यावहारिक"

उन्होंने कहा कि मैंने वही कहा जो व्यावहारिक है, सत्य पर आधारित, वैज्ञानिक और सनातन पर भी. मैंने सनातन धर्म के अनुसार बात की. मैंने कहा कि लोगों को अपनी पत्नी का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वह वास्तविक अर्थों में गृह लक्ष्मी है. हमारी संस्कृति कहती है कि जहां महिलाओं का सम्मान किया जाता है और उनकी पूजा की जाती है, वहीं खुशी है और वहीं सभी चीजों का विकास होता है. इसलिए, मैंने पिछली दिवाली के दौरान और इस दिवाली के दौरान भी अपनी पत्नी की लक्ष्मी के अवतार के रूप में पूजा की. 

स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या कहा था?

बता दें कि, स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिवाली के दिन अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा था कि दीपोत्सव के अवसर पर अपनी पत्नी का पूजा व सम्मान करते हुए कहा कि पूरे विश्व के प्रत्येक धर्म, जाति, नस्ल, रंग व देश में पैदा होने वाले बच्चे के दो हाथ, दो पैर, दो कान, दो आंख, दो छिद्रों वाली नाक के साथ एक सिर, पेट व पीठ ही होती है, चार हाथ,आठ हाथ, दस हाथ, बीस हाथ व हजार हाथ वाला बच्चा आज तक पैदा ही नहीं हुआ. तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो सकती है?

उन्होंने आगे लिखा था कि यदि आप लक्ष्मी देवी की पूजा करना ही चाहते हैं तो अपने घरवाली की पूजा व सम्मान करें जो सही मायने में देवी है क्योंकि आपके घर परिवार का पालन-पोषण, सुख-समृद्धि, खान-पान व देखभाल की जिम्मेदारी बहुत ही निष्ठा के साथ निभाती है.

ये भी पढ़ें- 

Ghaziabad News: दिवाली पर पीड़ित डॉक्टर के घर पहुंचे कुमार विश्वास, माफी मांगी, गिला-शिकवा भुलाकर दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget