एक्सप्लोरर

Prayagraj News: फरार चल रहा सपा नेता मोहम्मद मुजफ्फर हुआ गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए पहना था बुर्का

UP News: प्रयागजार में पुलिस ने फरार चल रहे सपा नेता और गौ तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर को गिरफ्तार कर लिया है. हैरानी की बात यह है कि मोहम्मद मुजफ्फर ने बुर्का पहन कर बचने की कोशिश की, जिसमें वह विफल रहा.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश की प्रयागराज पुलिस (Prayagraj Police) ने गो तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार प्रयागराज के कौडिहार ब्लॉक प्रमुख और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता मोहम्मद मुजफ्फर (Mohammad Muzaffar) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि गो-तस्करी के मामले में पुलिस को मुजफ्फर की तलाश कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने मोहम्मद मुजफ्फर को बुर्के में गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद मुजफ्फर पर गोतस्करी के आरोप हैं और उसपर प्रयागराज समेत कौशांबी और वाराणसी में भी मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल फरार चल रहा मोहम्मद मुजफ्फर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए प्रयागराज आया था. जिस दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की तो मुज़फ़्फ़र ने गिरफ्तारी से बचने के लिए महिलाओं का बुर्का पहन लिया.

बुर्के पहन कर बचने की कर रहा था कोशिश

महिलाओं का बुर्का पहन कर बचने का जुगाड़ लगा रहे मोहम्मद मुजफ्फर पुलिस को चकमा नहीं दे सका और उसकी गिरफ्तारी पुलिस ने बुर्के पहने ही कर ली.  जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद मुजफ्फर को प्रयागराज के गंगानगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है. एक जानकारी के अनुसार मोहम्मद मुजफ्फर ने गौ तस्करी कर करोड़ों की सम्पत्ति बनाई है.

पहले भी कई कार्रवाई

बता दें कि इससे पहले भी पुलिस ने मोहम्मद मुजफ्फर के खिलाफ कार्रवाई की है, पुलिस ने मोहम्मद मुजफ्फर की संपत्ति को कुर्क भी किया है. एक रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद मुजफ्फर की करोड़ों की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है. जिसे मोहम्मद मुजफ्फर ने गौ तस्करी और अवैध कामों के जरिए अर्जित किया था. 

यह भी पढ़ेंः 
Agra: दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत, बेटी लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या
महोबा ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या
Mathura News: गीता प्रवचन के नाम पर महिलाओं का रेप करता था 'आध्यात्मिक गुरु' अभिषेक, आरोपी गिरफ्तार
मथुरा: गीता प्रवचन के नाम पर महिलाओं का रेप करता था 'आध्यात्मिक गुरु' अभिषेक, आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur News: जनता दर्शन में CM योगी सख्त, जमीन विवाद में लापरवाही पर सस्पेंड होंगे अधिकारी, दिए ये निर्देश
जनता दर्शन में CM योगी सख्त, जमीन विवाद में लापरवाही पर सस्पेंड होंगे अधिकारी, दिए ये निर्देश
UPITS 2026: यूपी में जुटेंगे 85 देशों के खरीदार, होंगे 3200 करोड़ के MoU, अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख
यूपी में जुटेंगे 85 देशों के खरीदार, होंगे 3200 करोड़ के MoU, अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget