एक्सप्लोरर

'गाजीपुर में टूटने वाला है जीत का रिकॉर्ड', अफजाल अंसारी ने बताया अपना एग्जिट पोल

Afzal Ansari on Exit Poll 2024: अफजाल अंसारी ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की कमर टूट गई है. कर्नाटक में 28 में 8 सीट भी मिलना मुश्किल है और एनडीए को कर्नाटक में 18 सीट मिल सकती हैं.

UP News: गाजीपुर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी के नेता अफजाल अंसारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर एग्जिट पोल पर सवाल खड़े किए हैं. इसके साथ ही अफजाल अंसारी ने एग्जिट पोल को पूर्व नियोजित बताया है. अफजाल अंसारी ने कहा कि पहले से बने बनाये एग्जिट पोल दिखाये जा रहे हैं, इससे भ्रम की स्थिति बनी है और जनता को गुमराह करना अपराध है.

अफजाल अंसारी के एग्जिट पोल की मानें तो 2024 में इंडिया गठबंधन की बहुमत की सरकार बनने जा रही है और एनडीए 200 से कम सीट पर सिमट जाएगी. गाजीपुर में अब तक की जीत के अभी रिकार्ड के टूटने का भी दावा अफजाल अंसारी कर रहे हैं.

वहीं अफजाल अंसारी ने दावा किया कि एनडीए गठबंधन के सत्ता की कल (4 जून) को खत्म होने जा रही है. पूर्वांचल की वाराणसी और गोरखपुर सीट को छोड़कर सभी सीट इंडिया गठबंधन जीत रहा है लेकिन उन दोनों सीट पर भी कांटे की टक्कर है. लाभार्थी समूह ने बीजेपी को वोट नहीं किया है और ये गाजीपुर में भी दिखेगा. तीन सौ से अधिक सीट जीतकर इंडिया गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है.

इसके साथ ही अफजाल अंसारी ने तमाम प्रदेशों के गणित को बताते हुए कहा कि आंध्र प्रदेश में एनडीए को दो सीट का फायदा हो सकता है. उड़ीसा में भी दो सीट का फायदा एनडीए को हो सकता है. बंगाल में 18 सीट से ज्यादा पर नहीं जा सकते बाकी जगह एनडीए को सीट का नुकसान हो रहा है. 

सपा नेता ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की कमर टूट गई है. कर्नाटक में 28 में 8 सीट भी मिलना मुश्किल है. एनडीए को कर्नाटक में 18 सीट, राजस्थान में 8 सीट, मध्यप्रदेश में 7 सीट, छतीसगढ़ में 2 सीट, महाराष्ट्र में 22 सीट, झारखंड में 4 सीट, बिहार में 20 सीट और उत्तर प्रदेश में 20 से 25 सीट का नुकसान हो रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब हर जगह एनडीए को सीटों का नुकसान हो रहा है.

चुनाव खत्म होते ही योगी सरकार ने यूपी की जनता को दिया बड़ा झटका, बढ़ा दिया बस का किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget