एक्सप्लोरर

नेशनल हेराल्ड का होगा बंटवारा, मेनका और वरुण गांधी को भी मिलेगा हिस्सा! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने चार्जशीट दाखिल किया है. इसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का भी नाम है.

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व राज्यमंत्री आईपी सिंह ने बड़ी मांग की है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दखल से इसका बंटवारा होना चाहिए. सोशल मीडिया साइट एक्स एक पोस्ट में उन्होंने यह मांग की है.

आईपी सिंह के मुताबिक बंटवारा होने के बाद इसमें मेनका गांधी और वरुण गांधी को भी हिस्सा मिलना चाहिए. आईपी सिंह ने लिखा- नेशनल हेराल्ड आदि जैसी पैतृक संपत्ति गांधी परिवार की है जिसपर स्व0 राजीव गांधी, स्व0 संजय गांधी का बराबर हक रहा है.

सपा नेता ने लिखा- ऐसे में अकेले यह सम्पत्ति सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी की कैसे हो सकती है? मेनका गांधी  और वरुण गांधी  बराबर के हकदार हैं. SC को यह बंटवारा दोनों परिवारों में बराबर का करना चाहिए.

आकाश आनंद पर अब भी सस्पेंस! मायावती की बैठक में नहीं पहुंचे, लग रहे ये कयास

लखनऊ में संपत्ति खाली करने का निर्देश
उधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड केस में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. इस बार एजेंसी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग क्षेत्र में स्थित नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को खाली कराने के लिए नोटिस चस्पा किया है. यह संपत्ति व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स है जिसकी  कीमत करीब 64 करोड़ रुपये आंकी गई है. ईडी ने यह कार्रवाई 9 अप्रैल 2025 को जारी आदेश के तहत की है.

एजेंसी के डिप्टी डायरेक्टर नवीन राणा की ओर से नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय के निर्देश पर यह नोटिस जारी किया गया. इसके बाद ईडी की टीम लखनऊ पहुंची और संपत्ति पर कब्जा खाली कराने का आदेश बोर्ड पर चस्पा कर दिया.

बता दें नेशनल हेराल्ड का मामला उस वक्त फिर सुर्खियों में आया जब ईडी ने चार्जशीट में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी का भी नाम बतौर आरोपित शामिल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget