एक्सप्लोरर

UP Politics: मुरादाबाद के कमिश्नर से मुलाकात करेगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, आजम खान मामले में करेगा यह मांग

UP News: सपा सांसद ने कहा कि आजम खान को फंसाया गया. कोर्ट ने उन्हें अब बरी कर दिया है. वो एक राष्ट्रीय नेता हैं लेकिन रामपुर की पुलिस ने उन पर भैंस चोरी, मुर्गी चोरी जैसे झूठे मुकदमे कायम कर दिए हैं.

Moradabad News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के तीन सांसदों और 11 विधायकों सहित 21 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल मुरादाबाद के मंडलायुक्त आञ्जनेय कुमार सिंह (Moradabad Commissioner Aanjaney Kumar Singh) से मिलेगा. शनिवार को होने वाली इस मुलाकात में यह प्रतिनिधिमंडल सपा नेता आजम खान (Azam Khan) ,अब्दुल्लाह आजम (Abdullah Azam Khan) और उनके परिवार और समर्थकों पर हो रही उत्पीड़न की कार्रवाई को रोकने की की मांग करेगा.

सपा सांसद ने क्या जानकारी दी है?

मुरादाबाद के सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा,''हम चाहते हैं कि आजम खान और आञ्जनेय कुमार सिंह के बीच जो भी नाराजगियां हैं, वो दूर होनी चाहिए. कमिश्नर इस मंडल के सबसे बड़े अधिकारी हैं और जिस किसी को भी कोई तकलीफ होती है तो वह अपनी समस्या उनके सामने रखता है. हम भी कल अपनी बात उनके सामने रखेंगे.''

सपा सांसद ने कहा कि जिस तरह से आजम खान को फंसाया गया और अब कोर्ट ने उन्हें बाईज्जत बरी कर दिया है. आजम खान एक राष्ट्रीय नेता हैं लेकिन रामपुर की पुलिस ने उन पर भैंस चोरी, मुर्गी चोरी जैसे झूठे मुकदमे कायम कर दिए. हम कमिश्नर साहब से कल यह बात करेंगे कि यह सिलसिला अब खत्म होना चाहिए. इंसाफ के रास्ते पर चलते हुए आजम खान साहब को भी इंसाफ मिलना चाहिए.कोर्ट ने उन्हें बाइज़्ज़त बरी कर दिया है. उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में पुलिस ने मतदाताओं पर जो अत्याचार किया है, उस मामले में हाईकोर्ट से बीजेपी नेता सक्सेना को नोटिस भी जारी हो गया है.सपा सांसद ने कहा कि हम रामपुर पुलिस की शिकायत कमिश्नर साहब से करेंगे और उनसे मदद भी मांगेंगे.

क्या सपा की बात मान जाएंगे कमिश्नर

हसन ने कहा कि कमिश्नर साहब जी एक इंसान हैं. हम सब जब उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे. हमें उम्मीद है कि वह मान जाएंगे. हमारी कोशिश है कि जितनी भी दूरियां और कड़वाहट आजम खान और आञ्जनेय कुमार सिंह जी के बीच में हैं, वह अच्छे माहौल में खत्म हो जाएं और लोकतंत्र के लोग और हमारे अधिकारियों के बीच में समन्वय अच्छा होना चाहिए. मेरा यही ख्याल है कि जो भी नाराजगी है, वह खत्म हो और आजम खान पर जो जुल्म हो रहा है, वह अब रुकना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिस झूठे केस में आजम खान की विधानसभा की सदस्यता चली चली गई, अब उस मामले में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ही कोई फैसला लेगा. लेकिन राजनीति को इतने निम्न स्तर पर नहीं जाना चाहिए. सपा सांसद ने उम्मीद जताई है कि शनिवार को होने वाली मुलाकात में इसका कोई ना कोई हल जरूर निकलेगा.

ये भी पढ़ें

UP Politics: पंडित दीनदयाल नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर ने ली शपथ, इन समस्याओं के समाधान का जनता से किया वादा

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget