एक्सप्लोरर

UP Politics: बांदा में सपा कार्यकर्ता ने जीत की शर्त लगाकर हारी गाड़ी, अब सपा प्रमुख ने दिलाई बाइक

Akhilesh yadav on BJP: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.अखिलेश ने आगे कहा कि अब तो अखबार टीवी वाले भी हिसाब किताब करते हैं जैसा उनका बजट वैसी उनकी भाषा.

Akhilesh yadav remark on BJP: समाजवादी पार्टी के द्वारा बांदा में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें भाग लेने के लिए गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. बीजेपी पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि वो अभी सदन में कह रहे थे कि ये जो टमाटर महंगा बिक रहा है इससे हमारे किसानों को लाभ हो रहा है. उन्होंने पूछा कि बताओ किसान भाइयों यहां पर किसने टमाटर पैदा किया है. हमे तो लगता है इन्होंने छिपाकर कहीं टमाटर के पौधे लगा दिए हैं. इस दौरान अखिलेश ने सपा कार्यकर्ता को बाइक दिलाने की बात कही.

इस दौरान एक सपा कार्यकर्ता को बाइक दिलाने का जिक्र करते हुए अखिलेश ने कहा कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान एक सपा कार्यकर्ता ने बांदा में शर्त लगाई थी कि अगर बीजेपी जीतेगी तो मेरी गाड़ी आपकी हो जाएगी और समाजवादी पार्टी जीती तो आपका ऑटो मेरा हो जाएगा. लेकिन यूपी में बीजेपी की सरकार बन गयी और कार्यकर्ता की गाड़ी चली गयी. अखिलेश आगे बोले कि मैंने खुद कार्यकर्ता से सम्पर्क किया और उसको बाइक दिलाई. साथ ही हिदायत दी कि अब कभी शर्त मत लगाना. इस दौरान अखिलेश ने कहा कि I.N.D.I.A घमण्डिया नहीं है, I.N.D.I.A  के साथ PDA है.

वो भगवान की कसम खाकर भी बोलते हैं झूठ- अखिलेश

अखिलेश ने आगे कहा कि अब तो अखबार टीवी वाले भी हिसाब किताब करते हैं जैसा उनका बजट वैसी उनकी भाषा. सोचिए हमारे और आपके सामने कितनी चुनौतियां हैं. जिस पार्टी से हमारा आपका मुकाबला है वो भगवान की कसम खाकर भी झूठ बोलते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया कि मेडिकल कॉलेज में इन इन चीजों की जरूरत है, जो जो चीजें बताई गई उन सब चीजों का इंतजाम करके दे दिया. उसका परिणाम ये हुआ कि बांदा में मेडिकल कॉलेज पूरी तरीके से तैयार हो गया और उसको हम लोगों ने शुरू किया. "बुंदेलखंड में सब कुछ है और सब कुछ किया जा सकता है. जो छूट गई चीजें उसको हम समाजवादी लोग करने का काम करेंगे. इस दौरान अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में ध्यानचंद जी के नाम पर झांसी में स्टेडियम बनाया गया और 500 बेड का राजकीय अस्पताल भी बनाया.

बीजेपी, देश को अंधकार में ले जा रही है- अखिलेश

बीजेपी पर हमलावर अखिलेश आगे बोले कि अगर हम लोगों ने लोगों को जगाया नहीं तो ये भारतीय जनता पार्टी के लोग न जाने किस अंधकार की ओर हम लोगों को ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपया पता नहीं कहां जा रहा है, उसी में हमारे प्रधान मारे जा रहे. याद कीजिए प्रधानमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में मिसाइल बना रहे हैं, बीजेपी के लोगों से पूछिए मिसाइल कहां है. कहा डिफेंस कॉरिडोर बनेगा, बताओं कहीं बन गया हो तो. मणिपुर घटना का जिक्र करते हुए अखिलेश बोले कि कोई घर परिवार ऐसा नहीं है जिसने महाभारत ना पढ़ा हो या रामायण के बारे में ना जानता हो. मणिपुर में 2 तस्वीरें आई, कारगिल का युद्ध करने वाले जवान के परिवार की महिला के साथ जो घटना हुई हमारी संस्कृति कभी इन चीजों को स्वीकार नहीं कर सकती है. इसका दोषी अगर कोई है तो बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति. 

ये भी पढ़ें:

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का 'INDIA' गठबंधन पर बड़ा हमला, जनता से पूछा- पव्वा चाहिए या पॉवर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने टिन्नू और मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने टिन्नू और मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget