एक्सप्लोरर

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का 'INDIA' गठबंधन पर बड़ा हमला, जनता से पूछा- पव्वा चाहिए या पॉवर?

Keshav Prasad Maurya on I.N.D.I.A alliance: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य निषाद पार्टी के स्थापना दिवस पर पहुंचे थे. जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने I.N.D.I.A गठबंधन पर तीखा हमला किया.

Keshav Prasad Maurya on I.N.D.I.A alliance: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य निषाद पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर पहुंचे थे. इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने I.N.D.I.A गठबंधन पर तीखा हमला किया. इस दौरान मौर्य ने खुद जनता से पूछ लिया कि उन्हें पव्वा चाहिए या पॉवर चाहिए. I.N.D.I.A पर हमलावर केशव प्रसाद मौर्य ने गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गढ़ तक करार दे दिया. बता दें कि निषाद पार्टी 16 अगस्त को अपनी पार्टी का 8वां स्थापना दिवस मना रही थी. निषाद पार्टी ने स्थापना दिवस के मौके पर गोरखपुर में कार्यक्रम आयोजित किया था.

राज्य के होने वाले उपचुनाव और आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मौर्य ने कहा कि केवल कमल नहीं खिलाना है, बल्कि विरोधियों की जमानत जब्त कराकर 2024 के लिए संदेश भी देना है. इस दौरान केशव मौर्य ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सारी विरोधी पार्टियां एक तरफ दिखाई देंगी, लेकिन उनके साथ वोटर नहीं होगा. हालांकि उनके साथ नेता हो सकते है. नेता इसलिए होंगे क्योंकि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है, लेकिन मोदी जी भ्रष्टाचारियों को छोड़ेंगे नहीं. उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये भ्रष्टाचारी इसलिए इकट्ठा हुए हैं ताकि कैसे भी अगर इनकी सरकार बन जाए तो, इन लोगों ने जो गरीब जनता को लूटा है, वो इनके पास बच जाए और उनका भला होता रहे.

हर गरीब का जीवन हो खुशहाल, पीएम मोदी का संकल्प- मौर्य
केशव मौर्य ने आगे कहा कि विपक्ष के नेता सुख की नींद सोएं और गरीब दुख की नींद सोएं, ये मुमकिन नहीं है. उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए अपना एक-एक पल न्यौछावर करने वाले पीएम मोदी का संकल्प है कि वो इस देश के हर गरीब के जीवन को खुशहाली से भरने का काम करेंगे. अपनी गरीबी की कहानी बताते हुए केशव मौर्या ने जनता से ही पूछ लिया कि पव्वा चाहिए या पॉवर चाहिए? उन्होंने कहा कि मैं पहली बार 2004 में चुनाव लड़ा था, तो उस समय हम पव्वा नहीं जानते थे. हालांकि, झव्वा जानते थे जिसे हम सिर पर रखकर खेतों में ले जाते थे. उन्होंने कहा कि आपका भाई, आपका बेटा आज यूपी में कैबिनेट का मंत्री है.

ये भी पढ़ें:

UP Politics: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में ताकत दिखाएंगे संजय निषाद, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा संदेश देने की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget