एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: वोटिंग के दौरान सपा प्रत्याशी को किया गया नजरबंद? सामने आया ये Video

UP Lok Sabha Election 2024: छठे चरण की वोटिंग के दौरान उत्तर प्रदेश की अंबेडकरनगर लोकसभा सीट पर भी वोटिंग हो रही है. इस बीच एक वीडियो शेयर कर सपा प्रत्याशी को नजरबंद करने का दावा किया गया है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के अंतर्गत छठे चरण की वोटिंग जारी है. इस चरण की वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के ओर से प्रशासन पर तमाम आरोप लगाए जा रहे हैं. वहीं वोटिंग के दौरान सपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अंबेडकर नगर से प्रत्याशी लालजी वर्मा को नजरबंद करने का दावा किया गया है.

सपा के मीडिया सेल ने पहले ये वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, 'सूचना है कि अंबेडकर से सपा प्रत्याशी लाल जी वर्मा के घर योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने दल बल के साथ पहुंचकर प्रत्याशी को नजरबंद किया है और मतदान करने से दलितों पिछड़ों अल्पसंख्यकों को रोका जा रहा है.' चुनाव आयोग को टैग करते हुए आगे लिखा- 'बताएं कि ये किस नियम के तहत पुलिस कर रही और क्या यही आपकी निष्पक्षता है? अरे शर्म कर लो चुनाव आयोग शर्म ,बेशर्मी से कब तक भाजपा की बीन पर नाचोगे?'

Lok Sabha Election 2024: BJP के बुर्का वाले बयान पर सियासी बवाल, सपा सांसद एसटी हसन बोले- 'यह तो हरासमेंट है'

कांग्रेस का दावा
दूसरी ओर कांग्रेस ने यह वीडियो शेयर कर लिखा है कि अम्बेडकर नगर के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी लाल जी वर्मा को नजरबंद किये जाने की सूचना मिल रही है. पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार हार के डर से इतना बौखलाई हुई है कि खुलेआम तानाशाही पर उतर आई है. सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है व मतदाताओं को धमकाया जा रहा है.

हालांकि एबीपी न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार ये वीडीयो लवकुश वर्मा के घर का है. शुक्रवार को लवकुश वर्मा के पास से पुलिस को एक लाख रुपए मिल गए थे जिसपर पूछताछ करने के लिए पुलिस लवकुछ के घर पहुंची थी. लेकिन एक लाख रूपये उनके पास थे वो कहीं किसी को बांट नहीं रहे थे, इस कारण ये आचार संहिता का उल्लंघन के अंतर्गत नहीं आया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget