एक्सप्लोरर

UP Politics: कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन के बाद पहली बार बगावत! पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हाईकमान को दिए संकेत

SP-Congress Alliance: सपा और कांग्रेस पार्टी के बीच गठबंधन तो हो गया लेकिन चुनौतियाँ ख़त्म नहीं हुई है. सीट शेयरिंग से नाराज़ पूर्व केंद्रीय मंत्री अब बग़ावत पर उतर आए हैं.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है. सपा ने कांग्रेस को यूपी में 17 सीटें दी हैं. जबकि कांग्रेस 22 सीटों की मांग रही थी. सूत्रों के मुताबिक सपा के दबाव के आगे कांग्रेस को झुकना पड़ा, कांग्रेस के अपने बड़े नेताओं के लिए भी सीटें नहीं ले पाई. जिसके बाद अब कांग्रेस के अंदर खुलकर बगावत देखने को मिल रही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस गठबंधन के खिलाफ आवाज उठाई हैं. 

सपा-कांग्रेस के बीच हुई सीट शेयरिंग को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने अब बग़ावती तेवर दिखाए हैं. दरअसल, वो यूपी की फर्रुखाबाद सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन ये सीट सपा के खाते में चली गई है. जिसके बाद उन्होंने अपनी नाराज़गी खुलकर जारी की और एक्स पर लिखा, 'फ़र्रुख़ाबाद से मेरे रिश्तों के कितने इम्तहान का सामना करना पड़ेगा? सवाल मेरा नहीं पर हमारे सब के मुस्तक़ाबिल का है, आने वाली नस्लों का है. क़िस्मत के फ़ैसलों के सामने कभी झुका नहीं.. टूट सकता हूँ, झुकूँ गा नहीं. तुम साथ देनेका वादा करो, मैं नघमे सुनाता रहूँ'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिखाए बग़ावती तेवर
सलमान ख़ुर्शीद अब तक इस सीट से दो बार सांसद रहे हैं. उन्होंने साल 1991 में पहली बार चुनाव जीता था और फिर आख़िरी बार 2009 में इस सीट पर क़ब्ज़ा किया था. हालांकि पिछले दो आम चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. दोनों बार यहाँ से बीजेपी के मुकेश राजपूत की जीत हुई. साल 2014 में सलमान ख़ुर्शीद चौथे नंबर पर रहे. उन्हें सिर्फ़ 95,543 वोट मिलें और वो चौथे नंबर पर रहे. दूसरे और तीसरे नंबर पर सपा और बसपा रहे. 

इसी तरह साल 2019 में सलमान ख़ुर्शीद तीसरे नंबर पर रहे हैं, लेकिन ये चुनाव सपा-बसपा ने मिलकर लड़ा था. ऐसे में बसपा का कैंडिडेट दूसरे नंबर पर रहा और सलमान ख़ुर्शीद को सिर्फ़ 55,258 वोट मिले और वोट प्रतिशत 5.51 रहा. 

Lok Sabha Election 2024: यूपी में क्लीन स्वीप के लिए पीएम मोदी ने तैयार किया खास प्लान, दो लड़कों को ऐसे देंगे मात!

कांग्रेस के कई नेता नाराज़
यूपी में सपा और कांग्रेस का गठबंधन तो हो गया लेकिन चुनौतियां अभी ख़त्म नहीं हुई हैं. दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कई कांग्रेस के नेता उतने खुश नहीं है. सूत्रों के मुताबिक़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय खुद बलिया या घोसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे. इसी तरह रामपुर सीट से पूर्व सांसद बेगम नूर बानो, लखनऊ ईस्ट से राज बब्बर और भदोही सीट से कांग्रेस नेता राजेश मिश्रा चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन ये सीटें कांग्रेस को नहीं मिल पाई.

कांग्रेस को जो 17 सीटें मिली हैं. उनमें कांग्रेस अमेठी, रायबरेली, कानपुर नगर, सीतापुर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, प्रयागराज, महराजगंज, वाराणसी, बाराबंकी, देवरिया, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, सहारनपुर, मथुरा और गाजियाबाद सीट शामिल है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget