एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine Conflict: बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी डाटा पॉलिटिक्स, कांग्रेस का आरोप- डाटा तैयार रहता तो नहीं होती दिक्कत

Russia-Ukraine War: डाटा संकलन को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी की राज्य और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उपनेता प्रतिपक्ष करण माहरा ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है.

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की सूचनाएं उनके परिजनों से जुटाने में सरकारी तंत्र को मशक्कत करनी पड़ी. यही डेटा अगर सरकार के पास होता तो इतनी दिक्कतों से जूझना नहीं पड़ता और ना ही परिजनों से सूचनाएं आने का इंतजार करना पड़ता. शासन स्तर पर अगर सूचनाओं का संकलन होता तो विदेश में रहने वाले नागरिकों की जानकारी आसानी से मिल पाती. लेकिन यूक्रेन घटना ने पूरे सरकारी तंत्र की पोल खोलकर रख दी.

अपडेट सूचनाएं होती तो युद्धस्तर पर होता अभियान शुरू

यूक्रेन में जैसे ही हालात बिगड़े, सरकारी तंत्र ने परिजनों पर ये जिम्मेदारी छोड़ दी कि परिजन फोन करके बताएं कि उनके बच्चे और परिजन यूक्रेन में हैं. जबकि अगर डेटा अपडेट किया हुआ होता तो सरकार को परिजनों का मुंह नहीं ताकना पड़ता. इतना ही नहीं अपडेट डेटा से वहां रह रहे नागरिकों से संपर्क भी हो जाता और तुरंत उनके सकुशल वापसी भी की जा सकती थी. लेकिन उत्तराखंड के कौन-कौन लोग यूक्रेन में हैं इसको लेकर सूचनाएं संकलन करने में ही समय लग गया.

कोविड काल में भी खुली थी पोल

ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब डेटा जानने के लिए परिजनों पर जिम्मेदारियां दी गई. कोरोना काल में भी कोई अपडेट ना होने से परेशानियां हुई थी. जब कोरोना काल में सैकड़ों नागरिकों को विदेश से वापसी करनी पड़ी उस दौरान भी सरकार के पास कोई आंकड़ा नहीं था. उस समय भी कोई अपडेट सूचनाएं नहीं थी. लेकिन उसके बाद भी सरकारी तंत्र ने कोई सुध नहीं हुई.

डेटा संकलन आसान है, लेकिन जरूरत नहीं समझी गई

विदेश में रह रहे लोगों का डेटा संकलित करना आसान है. शासन स्तर पर विदेश में पढ़ने और नौकरी करने वाले लोगों के शैक्षणिक दस्तावेज प्रमाणित कराये जाते हैं. ऐसे में ये कौन-कौन लोग विदेश में कहां रह रहे हैं इसका डाटा आसानी से तैयार किया जा सकता है. लेकिन शायद इसकी कभी जरूरत ही नहीं समझी गई.

कांग्रेस-बीजेपी में डाटा पॉलिटिक्स

डाटा संकलन को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी की राज्य और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उपनेता प्रतिपक्ष करण माहरा ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार के पास आंकड़े ही नहीं हैं. करण माहरा ने ये भी कहा कि बाजेपी इस समय मैनेजमेंट लोगों को लाने में नहीं बल्कि अपनी छवि को सुधारने में लगी है.कांग्रेस सत्ता में आएगी तो डाटा संकलन पर बेहतर काम किया जाएगा.

उधर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने कहा कि टेक्नोलॉजी एडवांस हो गई लेकिन हम संवेदनशील नहीं हो रहे हैं, हम लापरवाह हो गए हैं.प्रदेश के बाहरी देशों में रह रहे लोगों का डाटा एक क्लिक में होना चाहिए.जुगरान ने कहा कि आने वाले दिनों में इसको लेकर काम किया जाएगा।

कोविड काल हो या फिर अभी यूक्रेन संकट दोनों ही समय पर डाटा न होने से जो काम जल्दी हो जाना चाहिए था उसमे देरी हुई है. उत्तराखंड में अभी तक बारी-बारी से कांग्रेस और बीजेपीकी सरकारें रही.लेकिन सरकारी तंत्र इस मामले में सुस्त ही दिखाई दिया.हालांकि अब कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही ये दावा कर रही है कि सत्ता में आने पर डाटा संकलन को लेकर विशेष काम किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

Noida Crime News: पत्नी के साथ रिश्ते के शक में शख्स ने दोस्त का गला घोंट कर की हत्या, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

डिंपल यादव के बयान पर CM योगी आदित्यनाथ ने किया पलटवार, सनातन धर्म का अपमान बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए कारसेवा की तैयारी तेज, 8 अगस्त को पूजा फिर 9 को होगा आगाज
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'
अलीगढ़ः शादी के बाद पत्नी के किन्नर होने का चला पता, पति ने कहा- 'अब मांग रही 6 लाख रुपये'

वीडियोज

BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Embed widget