एक्सप्लोरर

Rudraprayag: भूस्खलन के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर गिरा विशालकाय पत्थर, मौके पर एक मजदूर की मौत

रुद्रप्रयाग में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच केदानाथ धाम के यात्रा मार्ग पर एक बड़ा पत्थर गिर गया जिसके चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई.

Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है. केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में सुबह और शाम के समय बारिश हो रही है. इसके साथ ही गौरीकुंड-केदारनाथ के 18 किलोमीटर के पैदल मार्ग पर भी जगह-जगह बोल्डर गिरने के साथ ही मलबा भी आ रहा है. केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी में भूस्खलन होने के कारण एक टेंट में रह रहे छह मजदूरों में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई.

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

केदारनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी जारी है. वहीं केदारनाथ धाम में सुबह और शाम के समय बारिश हो रही है. भारी बारिश और ठंड के बावजूद भी यात्री भारी संख्या में केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं. बारिश के बाद भूस्खलन का दौर भी एक बार फिर शुरू हो गया है. केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के नजदीक भूस्खलन के कारण टेंट के भीतर रह रहे छह मजदूरों में एक विशालकाय पत्थर की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच मजदरों ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस, डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मजदूर के शव को गौरीकुंड लेकर आई. गौरीकुंड में पंचनामा भरने के लिए पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.

Barabanki Flood: बाढ़ ने मचाई तबाही, घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, लोगों में मचा हाहाकार

घोड़ा-खच्चर संचालन का करता था काम

यह मजदूर पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर संचालन का कार्य करता था. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि जंगलचट्टी के पास कुछ घोड़ा-खच्चर मजदूरों ने टेंट लगाया हुआ था. आज सुबह के समय ऊपरी पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में धनवीर (24) नाम का युवक आ गया जिसकी मौके पर मौत हो गई. वह जखोली का रहने वाला था. टेंट के भीतर पांच और लोग मौजूद थे लेकिन उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई. 

ये भी पढ़ें -

Chandauli News: जिला अस्पताल में गंदगी देखकर भड़के सपा विधायक, बीजेपी पर लगाया अव्यवस्था का आरोप, दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget