एक्सप्लोरर

RSS चीफ मोहन भागवत के लखनऊ दौरे के क्या हैं मायने? इस मुद्दे पर हो सकती है गहन चर्चा

लखनऊ प्रवास के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होंगे, जहां वे कबीरधाम में राष्ट्रीय संत असंग देव महाराज से आशीर्वाद लेंगे.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत अपने यूपी प्रवास के दौरान आज 5 दिन के वाराणसी दौरे के बाद लखनऊ पहुंचे हैं. वे सुबह 6:30 बजे ट्रेन से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचें. यहां वो भारती भवन पहुंचे है, जहां वे अवध प्रांत के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. इस बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष-2025 की तैयारियों पर गहन चर्चा होगी.

लखनऊ में केवल दो घंटे रुकेंगे भागवत
संघ प्रमुख लखनऊ में लगभग दो घंटे का समय बिताएंगे. इस दौरान वे नाराज़ और निष्क्रिय हो चुके पुराने पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे. 'मन ठीक' नामक विशेष पहल के तहत यह संवाद होगा, जिसका उद्देश्य पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से संगठन से जोड़ना है.

लखीमपुर में संत असंग देव से होगी मुलाकात
लखनऊ प्रवास के बाद डॉ. भागवत लखीमपुर खीरी के लिए रवाना होंगे, जहां वे कबीरधाम में राष्ट्रीय संत असंग देव महाराज से आशीर्वाद लेंगे. असंग देव कबीरपंथी परंपरा के प्रमुख संत माने जाते हैं, जिनके पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्यप्रदेश में लाखों अनुयायी हैं. जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात संघ की संत समाज के बीच पैठ को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है.

लखनऊ में भागवत समाज के प्रति संघ की भूमिका को लेकर चिंतन भी करेंगे. इस चर्चा का उद्देश्य यह तय करना होगा कि आगामी वर्षों में संघ समाज के लिए कौन से नए कार्य प्रारंभ करे. संघ अक्टूबर-नवंबर 2025 से एक विशेष अभियान की शुरुआत करने जा रहा है, जिसके तहत संघ के इतिहास और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की योजना है.

यूपी में इस एक्सप्रेस वे पर हो सकता है बड़ा फैसला, कैबिनेट की बैठक में मुहर के आसार

डॉ. भागवत इससे पहले भी 2022 और 2023 में लखनऊ आ चुके हैं. 2022 में उन्होंने एक बौद्धिक वर्ग को संबोधित करते हुए 'समरस समाज और संगठन' की बात कही थी. हर दौरे की तरह इस बार भी उनका लखनऊ आगमन संघ की रणनीति और आगामी कार्यों के लिहाज़ से बेहद अहम माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र

वीडियोज

Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget