एक्सप्लोरर

Shamli Suicide: रेप पीड़िता ने जहर खाकर की खुदकुशी, जेल से बाहर आने के बाद आरोपी डाल रहा था दबाव

Rape Victim Suicide Case: शामली में रेप पीड़िता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. पीड़िता पर रेप केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था. पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.

Shamli Crime News: मुजफ्फरनगर जिले से सटे शामली में रेप पीड़िता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. घटना का कारण केस वापस लेने का दबाव बताया जा रहा है. आरोपी लड़की पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था. दबाव बढ़ता देख लड़की तनाव में आ गई और आखिरकर उसने जहर खाकर जिंदगी समाप्त कर ली. लड़की ने एक शख्स के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. मुकदमा दर्ज कराने के बाद से लड़की दबाव में रहने लगी थी. जेल से बाहर आने के बाद आरोपी लड़की का पीछा नहीं छोड़ रहा था. 

रेप पीड़िता ने जहर खाकर जिंदगी समाप्त की

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बुधवार को बताया कि दर्दनाक घटना झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को हुई. 16 वर्षीय नाबालिग रेप पीड़िता ने जहर खाकर जान दे दी. सिंह के अनुसार, लड़की ने तालिब नामक शख्स पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था. उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस से घटना की शिकायत की. उन्होंने आरोपी तालिब पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया. पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

केस वापस लेने के लिए डाला जा रहा था दबाव

ओपी सिंह ने बताया कि तालिब लड़की पर अदालत में लंबित मामले को वापस लेने का दबाव बना रहा था. उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई थी. जमानत पर बाहर आने के बाद मुकदमा उठाने की कोशिश में लड़की पर दबाव बनाने लगा.

ओपी सिंह के मुताबिक पिछले साल लड़की के यौन उत्पीड़न मामले में तालिब को गिरफ्तार किया था. बाद में अदालत से उसे जमानत मिल गई थी. रेप पीड़िता की खुदकुशी के बाद आरोपी फरार है. पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है. पुलिस ने तालिब के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. 

Cattle Smuggler Arrested: पुलिस की पशु तस्करों के साथ मुठभेड़, गोली लगने से दो घायल, 5 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोंडा विनोद साहनी हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा
गोंडा विनोद साहनी हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा
पिथौरागढ़: 48 घंटे बाद भी नहीं बन सका वैकल्पिक पुल, संकट में 35 हजार की आबादी
पिथौरागढ़: 48 घंटे बाद भी नहीं बन सका वैकल्पिक पुल, संकट में 35 हजार की आबादी
वाराणसी में दशहरे की तैयारी तेज, खान परिवार बना रहा सबसे बड़ा रावण का पुतला!
वाराणसी में दशहरे की तैयारी तेज, खान परिवार बना रहा सबसे बड़ा रावण का पुतला!
UP चुनाव से पहले सोनभद्र में अनुप्रिया पटेल का शक्ति प्रदर्शन, 2 सीटों पर नजर
UP चुनाव से पहले सोनभद्र में अनुप्रिया पटेल का शक्ति प्रदर्शन, 2 सीटों पर नजर

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget