एक्सप्लोरर

रामपुर में हुई अनोखी शादी, 90 साल के दूल्हे ने 75 साल की दुल्हन से रचाया निकाह

90 साल के दूल्हे शफी अहमद की मानें तो उन्होंने इस उम्र में शादी इसलिए की है ताकि उनकी देखभाल हो सके. वहीं 75 साल की दुल्हन आयशा बी ने शादी की वजह बताते हुए कहा कि मेरा कोई था नहीं.

Rampur Uniqe Wedding: 'उम्र 55 की दिल बचपन का'. ये कहावत तो अब तक सुनी थी लेकिन इसकी जमीनी हकीकत यूपी (Uttar Pradesh) के रामपुर (Rampur) के एक बुजुर्ग जोड़े ने साबित कर दिखाई है. रामपुर में 90 साल के बुजुर्ग ने 75 साल की महिला से निकाह (Nikah) किया है. आपको बता दें कि बुजुर्ग 5 बेटियों का बाप भी है. इस बात की चर्चा पूरे क्षेत्र में सुर्ख़ियों की वजह बनी हुई है.

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर भोट थाना क्षेत्र के नरखेड़ी गांव के रहने वाले 90 वर्षीय बुजुर्ग शफी अहमद की पत्नी का कई साल पहले इंतेकाल हो चुका है. उनकी पांच बेटियां हैं जिनका निकाह हो चुका है. फिलहाल शफी अहमद परचून की दुकान चलाकर अपना गुजारा कर रहे हैं. बेटियों की लाख देखभाल के बावजूद भी कहीं न कहीं वक्त बेवक्त बुजुर्गों को एक सहारे की जरूरत महसूस होती है. ऐसे में उनकी देखभाल के लिए बेटियों ने आपसी सहमति से अपने वृद्ध पिता के लिए एक जीवन साथी की जरूरत को समझा और सबकी सहमति से 75 साल की एक वृद्ध महिला के साथ उनका निकाह करा दिया गया. निकाह के बाद जहां एक तरफ पूरे परिवार में खुशी की लहर तो वहीं बुजुर्ग दंपति भी एक दूसरे का सहारा पाकर बहुत खुश हैं.

दूल्हे मियां सरकार से भी मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं

90 साल के दूल्हे शफी अहमद की मानें तो उन्होंने इस उम्र में शादी इसलिए की है ताकि उनकी देखभाल हो सके. देखभाल के लिए उनका कोई बेटा तो नहीं है लेकिन पांच बेटियां है जिनकी शादी हो चुकी है. उनके इस फैसले से घर परिवार में सब खुश हैं और अब दूल्हे मियां सरकार से भी मदद की उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार उनकी मदद करें. साथ ही उन्होंने अपनी दुल्हन की तारीफ करते हुए कहा कि दुल्हन बहुत अच्छी हैं, नमाज को जाती हैं.

वहीं 75 साल की दुल्हन आयशा बी ने शादी की वजह बताते हुए कहा कि मेरा कोई था नहीं. खाने पीने की परेशानी थी. इधर उधर घूमने की परेशानी थी. इस वजह से हमने निकाह कर लिया. घर टूटा फूटा है बेटियां हैं, नवासियां हैं. मैं भी खुश हूं, सब खुश हैं जैसे भी है जिंदगी काटना है. कॉलोनी में घर ठीक-ठाक मिल जाए तो और बेहतर हो जाएगा.

यह भी पढ़ें.

UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किया पहला उम्मीदवार, जानें- किसे मिला टिकट

Fake Currency Case: नकली नोटों के कारोबार में शामिल सपा नेता लखनऊ से गिरफ्तार, इस तरह आया शिकंजे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget