एक्सप्लोरर

Rampur News: 'बीजेपी छोड़ दो नहीं तो बम से उड़ा देंगे', सांसद घनश्याम लोधी को लश्कर-ए-खालसा ने दी धमकी

Rampur News: बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्हें व्हाट्सएप मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. ये षड्यंत्र भी हो सकता है और माहौल खराब करने की साजिश हो भी सकती है.

Rampur News: रामपुर लोकसभा (Rampur Loksabha Seat) से बीजेपी सांसद घनश्याम सिंह लोधी (Ghanshyam Singh Lodhi) को जान से मारने की धमकी दी गई है. उन्हें व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजे गए हैं. मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम संदीप सिंह खालिस्तानी बताया है जो खुद को लश्कर-ए-खालसा संगठन का बता रहा है. इस मैसेज में सांसद घनश्याम सिंह लोधी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए बीजेपी (BJP) के शीर्ष नेताओं और आरएसएस (RSS) नेताओं को भी निशाने पर लेने की बात कही है. बीजेपी सांसद ने इस मामले में एसपी अशोक कुमार शुक्ला शिकायत की है.
 
बीजेपी सांसद ने कहा कि शुक्रवार सुबह  8:30 बजे उन्हें व्हाट्सएप कॉल आई लेकिन उन्होने उठाई नहीं. इसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप खोला तो उसमें धमकी भरे मैसेज मिले, ये मैसेज पंजाबी और अंग्रेजी में थे. जिसमें लिखा था भाजपा छोड़ दीजिए नहीं तो हम आपको और आपके परिवार को बम से उड़ा देंगे. इसके साथ ही धमकी दी गई कि भाजपा के शीर्ष व आरएसएस नेता भी उनके निशाने पर हैं. ये धमकिया लश्कर-ए-खालसा नाम के संगठन द्वारा भेजी गई है, धमकी देने वाले का नाम संदीप खालिस्तानी बताया जा रहा है.
 
लश्कर-ए-खालसा पर धमकी देने का आरोप
बीजेपी सांसद ने कहा कि परिवार को धमकी मिली है लेकिन हम खौफजदा नहीं है भाजपा के सच्चे सिपाही हैं. सुरक्षा बढ़ाने के सवाल पर घनश्याम लोधी ने कहा कि मुझे सुरक्षा की जरूरत भी नहीं है, मेरे पास जो सुरक्षा है वो पर्याप्त है. 2 शैडो है मेरे पास और 1-2 होमगार्ड है वो सुरक्षा मेरे लिए काफी है, मुझे और सुरक्षा की जरूरत नहीं है. इस मामले में कप्तान साहब को सूचना दे दी गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने अंदेशा जताया कि ये षड्यंत्र भी हो सकता है और माहौल खराब करने की किसी की साजिश हो सकती है. लश्कर-ए-खालसा जो संगठन है उसकी भी साजिश हो सकती है क्योंकि जो हमारे नेताओं को निशाने पर ले रहा है, मैं समझता हूं ये जांच का विषय है. 
 
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले पर रामपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने कहा कि ये व्हाट्सएप मैसेज हैं, जो कई घूम रहा है. वो सांसद जी को भी मिला था. इस मामले में मुकदमा लिखा गया है. एक डेडीकेटेड टीम लगाई गई है. हम पता लगा रहा है कि ये मैसेज कहां से आए और उसमें मजबूत कार्रवाई की जाएगा. उनको धमकी आई है भाजपा छोड़ दो, आरएसएस छोड़ दो मार देंगे. इस मैसेज की छानबीन की जा रही है. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
गाजियाबाद में बदला हिंडन एलिवेटेड रोड का नाम, अब 'श्री राम सेतु' के नाम से होगी पहचान
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Embed widget