एक्सप्लोरर

Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन होगी भगवान गणेश की पूजा, रामलला करेंगे मंदिर का भ्रमण

Ram Mandir Opening: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हो गया है. आज अनुष्ठान का दूसरा दिन है, भगवान राम को आज मंदिर परिसर में भ्रमण कराया जाएगा.

Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. प्रमाण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की शुरुआत मंगलवार से शुरू हो गई है. आज अनुष्ठान का दूसरा दिन है आज गणेश पूजा की जाएगी. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की अद्भुत और अलौकिक तस्वीर जारी की है. समय समय पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर की तस्वीर जारी करता रहता है. जिससे राम भक्त या देख सके उनके आराध्य का मंदिर कितना अभी बना हुआ है और अभी कितना अधूरा है राम भक्तों की आस्था को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट फोटो और वीडियो जारी करता रहता है.

प्राण प्रतिष्ठा पूजन के प्रथम दिन के समापन पर वैदिक विद्वान आचार्य श्री गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि स्थान पर निर्मित हुए श्री राम मन्दिर में 22 जनवरी के प्रतिष्ठा महोत्सव के अन्तर्गत 16 जनवरी को अनिल मिश्रा ने सांगोपांग सर्व प्रायश्चित्त किया तथा सरयू नदी में स्नान किया. विष्णुपूजन करके पञ्चगव्य एवं घी से होम कर पंचगव्यप्राशन किया. द्वादशाब्द पक्ष से प्रायश्चित स्वरूप गोदान किया. दशदान के पश्चात मूर्ति-निर्माण स्थान पर कर्मकुटी होम किया. 

मंदिर परिसर में भ्रमण करेंगे भगवान राम
यह कार्यक्रम भव्यता के साथ संपन्न हुआ. हवन के समय आचार्य वैदिकप्रवर श्री लक्ष्मीकान्त दीक्षित जी स्वयं उपस्थित रहे. मण्डप में वाल्मीकि रामायण व भुशुण्डिरामायण का पारायणारम्भ हुआ. आज 17 जनवरी बुधवार को अपराह्न 1:20 के पश्चात जलयात्रा, तीर्थपूजन, ब्राह्मण-बटुक- कुमारी -सुवासिनी पूजन, वर्धिनीपूजन, कलशयात्रा एवं भगवान श्री रामलला की मूर्ति का प्रासाद परिसर में भ्रमण होगा.

राम मंदिर का गर्भग्रह बनकर हुआ तैयार 
आपको बता दें कि भगवान श्री राम के मंदिर में गर्भ ग्रह बन करके तैयार है और प्रथम फ्लोर का निर्माण कार्य चल रहा था और अब मंदिर निर्माण कार्य को रोक दिया गया है क्योंकि 22 जनवरी 2024 को भगवान श्री राम के मंदिर की प्रमाण प्रतिष्ठा की जाएगी जिसको देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने यह फैसला लिया है कि राम मंदिर का जो निर्माण कार्य है उसको रोका जाए क्योंकि प्राण प्रतिष्ठा में निर्माण कार्य की वजह से बहुत ही धूल और मिट्टी हो जाएंगे जिसको देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है और आपको बता दे की 21 जनवरी और 22 जनवरी को राम भक्त भगवान श्री राम लला का दर्शन नहीं कर सकेंगे क्योंकि वह अब अस्थाई मंदिर से अपने स्थाई मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: शंकराचार्यों के प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से इनकार पर सीएम योगी ने दिया जवाब, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget