एक्सप्लोरर

'हिंदुओं को सत्ता नहीं सौंपेगा...', जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बताया बिहार में किसकी बनेगी सरकार

UP News: पटना में आयोजित सनातन महाकुंभ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य बिहार चुनाव को लेकर बड़ा दावा कर दिया है. कहा- जो हिंदुत्व के लिए संघर्ष करेगा, उसे ही सत्ता मिलेगी.

UP News: बिहार की राजधानी पटना  में आयोजित सनातन महाकुंभ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य शामिल होने के लिए पहुंचे. पटना दौरे पर पहुंचे जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों सहित कई विषयों पर बेबाकी से अपनी प्रतिक्रिया दी है. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, "सनातन धर्म को जो काटना चाहेगा, खुद कट जाएगा." इसके अलावा उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. जगद्गुरु ने कहा कि बिहार हिंदुओं को सत्ता नहीं सौंपेगा, सत्ता उसी को मिलेगी जो हिंदुत्व के लिए संघर्ष करेगा. अगला चुनाव निर्णायक होगा" 

रामभद्राचार्य ने कहा कि सीता जी का मंदिर तो हम बनावाएंगे ही, साथ ही हम सीता जी को बिहार की राज्य देवी का भी दर्जा दिलाएंगे. एक पूर्व के शिक्षा मंत्री थे, उन्होंने राम चरित मानस की निंदा की थी. जिस पर मैंने कहा था कि जिसकी मां ने ईमानदारी दूध पिलाया हो, वो रामचरित मानस के किसी भी पक्ष पर चर्चा कर ले. यदि रामचरित मानस राष्ट्रविरोधी हो तो मैं अपना पक्ष वापस ले लूंगा. यदि आप मेरे प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाएंगे तो आपको भी गंगा में समाधि लेनी पड़ेगी.

राम विरोधियों का करेंगे दमन- रामभद्राचार्य
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि अगले निर्वाचन के पश्चात मैं इसी गांधी मैदान में नौ दिन की कथा कहने के लिए आऊंगा. रामभद्राचार्य ने आगे कहा कि राम विरोधियों का दमन करेंगे. कहा कि कान खोलकर सुन लो जो लोग शरिया कानून हटाना चाहते हैं यहां संभव नहीं है. वक्फ बोर्ड अब नहीं हटेगा. ट्रिपल तलाक अब नहीं हटेगा. कश्मीर से 370 की धारा नहीं हटेगी. हम सभी हिंदुत्व के पथ पर चलेंगे. यहां न कोई सवर्ण, यहां न कोई अवर्ण है. 

रामभद्राचार्य ने की हिंदू राष्ट्र की मांग
रामभद्राचार्य ने कहा कि जाति के आधार पर जनगणना के पक्ष में मैं नहीं हूं. एक मात्र हिंदुत्व की चर्चा करो.  प्रत्येक हिंदू तीन संतति उत्पन्न करे. रामभद्राचार्य ने कहा कहा कि जब पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र हो सकता है, जब अमेरिका क्रिश्चियन राष्ट्र हो सकता है तो हिंदू बाहुल्य यह देश हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता है. जाति का जहर नेता न घोलें...केंद्र से भी कह रहा हूं, प्रांत से भी कह रहा हूं.

लालू यादव पर साधा निशाना
रामभद्राचार्य ने कहा कि हम जय सिया राम नहीं कहेंगे, हम जय श्री राम कहेंगे. सीता जी को श्री भी कहा गया है. सीता जी ही महाकाली बनकर भगवान राम के बाण में आईं और आतंकियों का नाश कर दिया. हम हिंदू विरोधियों को कभी भी सत्ता नहीं देंगे. सत्ता उसी को मिलेगी.  लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे पद्मविभूषण मिला तो एक नेता ने कहा कि यहां कथावाचकों को भी पद्मविभूषण मिल गया... तुम तो खाते खाते पशु का भी चारा खा गए.

ये भी पढ़ें: केदारनाथ धाम में क्रिकेट खेल रहे हैं श्रद्धालु? सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
बागपत: उमस भरी गर्मी में बिजली कटने से बेहाल लोग, अधिकारियों पर बिफरे सांसद राजकुमार सांगवान
Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget