एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में शुरू हुआ निधि समर्पण अभियान, जानें- किसने दिया 51 हजार रुपये का चेक

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान अयोध्या में शुरू हो गया है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि ये अभियान 15 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए आज बड़ा दिन है. श्री राम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान शुक्रवार से अयोध्या में शुरू हो गया. राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद धन संग्रह करेगा, जिसकी शुरुआत राम नगरी अयोध्या में 400 स्थानों से हुई. 400 स्थानों से टोलियां निकलकर राम मंदिर निर्माण के लिए धन एकत्र करेंगी. शहर के मैत्री मंडप में आयोजित कार्यक्रम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने 51 हजार रुपये का चेक देकर समर्पण निधि महाअभियान की शुरुआत की.

42 दिनों तक चलेगा अभियान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि ये अभियान आज 15 जनवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक यानी 42 दिनों तक चलेगा. उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए पूरे देश से आह्वान किया है. लोग राम मंदिर निर्माण में धन सहयोग कर पुण्य के भागी बनें.

अभियान से जुड़ चुके हैं एक लाख से अधिक कार्यकर्ता डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि एक लाख से अधिक कार्यकर्ता इस अभियान से जुड़ चुके हैं, जो 11 करोड़ परिवारों और 5 लाख गांवों तक जाएंगे. प्रत्येक घर के व्यक्तियों से मिलकर सदस्य राम मंदिर के लिए समर्पण का आग्रह व्यक्त करेंगे जो जिसकी श्रद्धा होगी उतना समर्पण करेगा. समर्पण के लिए चार माध्यम है एक 10 रुपये का कूपन है, एक 100 रुपए का कूपन है, एक 1000 रुपये का कूपन है. इसके अलावा जो चेक या नगद धनराशि देगा उसको रसीद दी जाएगी.

आयकर में मिलेगी छूट डॉ अनिल मिश्रा ने बताया कि समर्पण निधि देने वालों को आयकर की धारा 80G में छूट भी मिलेगी, इसके लिए उनको पैन कार्ड की एक फोटो कॉपी पहले देनी होगी. इसके अतिरिक्त 20 हजार रुपये तक ही नगद स्वीकार होगा, इसके बाद फिर चेक के जरिए ही समर्पण विधि ली जाएगी. इसके अलावा जो सेलिब्रिटी व्यक्ति हैं उनसे भी कार्यकर्ता मिलकर समर्पण निधि लेने का प्रयास करेंगे. इसके लिए लिस्ट भी तैयार कर ली गई है.

ये भी पढ़ें:

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान की शुरुआत, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पांच लाख रुपये का चेक

Birthday Special: जानें- पहली बार कहां हुई थी अखिलेश और डिंपल की मुलाकात, पढें- लव-लेटर वाला किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
सोनभद्र में किशोर को बचाने नदी में उतरा व्यक्ति बहा, 48 घंटे बाद मिला शव
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
'देश तोड़ना चाहती है BJP', वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर बोले सपा सांसद
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा
UP के इन जिलों में सरकारी स्कूल में यूट्यूबर्स की एंट्री बैन, कोई वीडियो नहीं बनाएगा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget