एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा अभियान की शुरुआत, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया पांच लाख रुपये का चेक

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर निर्माण के लिए 5,00,100 रुपये की निधि मंदिर ट्रस्ट को सौंपी है. चेक के जरिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह चंदा ट्रस्ट को सौंपा है.

नई दिल्ली: देश में राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा किया जा रहा है. राम मंदिर निर्माण के लिए आज से चंदा इकट्ठा करने के अभियान की शुरुआत भी हो चुकी है. वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर के लिए सबसे पहले चंदा दिया है और इस अभियान को हरी झंडी दिखाई है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर के लिए पांच लाख रुपये का चंदा दिया है. राष्ट्रपति ने राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मंदिर ट्रस्ट को सौंपा है. चेक के जरिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह चंदा दिया है.

राम नगरी अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए आज से धन संचय अभियान शुरू हो चुका है. राष्ट्रपति ने पांच लाख एक सौ रुपये देकर इस अभियान की शुरुआत कर दी है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और वीएचपी मिलकर देश भर में राम मंदिर के निर्माण के लिए धन जुटाने का अभियान चला रहे हैं. यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा. इसके तहत देश भर में करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है.

फरवरी तक चलेगा अभियान

इस अभियान के तहत 27 फरवरी तक देश में करोड़ों लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी और चंदा इकट्ठा किया जाएगा. लोगों से जो पैसा मिलेगा वो राम मंदिर निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा. श्री राम मंदिर धन संग्रह अभियान के तहत 10 रुपये, 100 रुपए और 1000 रुपए की पर्चियां दान देने वाले लोगों को दी जाएंगी. इन पर्चियों पर अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर की तस्वीर के साथ ही भगवान राम की छवि भी होगी. इस अभियान के तहत पैसा देने वालों को ये पर्ची रसीद के तौर पर दी जाएगी.

दूरदराज के इलाकों में पहुंचने की योजना

वहीं 2 हजार रुपये से ज्यादा का योगदान करने वाले लोगों को एक अलग तरह की रसीद दी जाएगी, जिससे वो आयकर छूट का फायदा भी उठा सकते हैं. वीएचपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि राम मंदिर धन संग्रह अभियान की शुरुआत राष्ट्रपति से करने के बाद उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात होगी. वहीं देश के प्रधानमंत्री से लेकर दूरदराज इलाके के गांवों तक इस अभियान के तहत पहुंचने की योजना है.

यह भी पढ़ें: आज से शुरू होगा राम मंदिर के लिए धन संचय निधि अभियान, 2024 तक मंदिर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य राम मंदिर निर्माण के लिए रायबरेली के सुरेंद्र सिंह देंगे 1 करोड़ 11 लाख रुपए का चंदा, जानें- क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget