एक्सप्लोरर

Ram Mandir उद्घाटन में एंट्री के लिए सिर्फ आमंत्रण पत्र काफी नहीं, आम हो या खास मेहमानों को करना होगा ये काम

Ram Mandir Inauguration: भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. इस समारोह में चाहे आम हो या खास किसी को आसानी से एंट्री नहीं मिलेगी.

Ramlala Pran Pratishtha News: अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) कार्यक्रम के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां की जा रही हैं. इस समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के हाथों भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इस अवसर पर देश के तमाम वीवीआईपी मेहमानों को न्योता भेजा गया है. ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर भी बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है. 

ट्रस्ट के मुताबिक इस समारोह में चाहे कोई आम इंसान हो या खास किसी को भी आसानी से एंट्री नहीं मिलेगी. ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के मुताबिक कार्यक्रम में जिन मेहमानों को न्योता दिया जाएगा. उन्हें न्योते के साथ एक लिंक भी साझा किया जाएगा. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद ये पंजीकृत हो जाएगा और फिर एक बार कोड आएगा. इसी बार कोड के आधार पर समारोह में मेहमानों को एंट्री मिलेगी. 

इन वीवीआईपी मेहमानों को भेजा निमंत्रण

भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 4000 संतों समेत उद्योग, खेल, कला, साहित्य समेत अलग-अलग क्षेत्र से जुड़ी वीवीआईपी हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है. इनमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर व विराट कोहली जैसे नाम शामिल हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से करीब 7 हजार मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है. इसके अलावा भी 25  हजार मेहमानों के रुकने की व्यवस्था की गई है. 

आखिरी दौर में तैयारियां 

राम मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां आखिरी दौर में पहुंच गई है. गर्भगह के भूतल का निर्माण कार्य लगभग हो चुका है. इसके अलावा अयोध्या में तीन जगह भगवान राम के बाल स्वरूप की प्रतिमाएं बन रही हैं. ये प्रतिमा 4.3 इंच की होगी. अभी इन मूर्तियों की फिनिशिंग का काम चल रहा है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए यज्ञशाला का निर्माण भी शुरू हो गया है. 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

UP Politics: 'CM योगी और PM मोदी को रात में गुलदस्ता देते हैं अखिलेश यादव'- ओम प्रकाश राजभर का चौंकाने वाला दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget