एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की हरीश रावत ने दी शुभकामनाएं, ओवैसी पर भी किया पलटवार

Ramlala Pran Pratishtha: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने राम मंदिर को लेकर दिए गए ओवैसी के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने ओवैसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति स्वार्थ के लिए बात को बड़ा बना रहे हैं.

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. ऐसे में पूरे देश में उमंग है. लोग इस ऐतिहासिक उत्सव को हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं. वह इस समारोह में खुद को जोड़ना चाहते हैं. लोग इस पावन घड़ी के साक्षी बनना चाहते हैं. तो वहीं इस समारोह को लेकर देश में राजनीति भी शुरू हो गई है. विपक्षी दलों ने बीजेपी पर इसका सियासी फायदा उठाने का आरोप लगाया है. कांग्रेस समेत कई राजनीतिक पार्टियों ने इस समारोह से दूरी बनाने का ऐलान किया है. वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है. इसको लेकर पूरे देश को हमारी शुभकामनाएं हैं. राम एक आस्था है, विश्वास है. इनके नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. जिस तरह से राजनीति करने की कोशिश हो रही है. वो गलत है. इसके साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी पलटवार किया. उन्होंने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायालय के बाद जिस तरह लोगों ने स्वीकार किया और दिल से स्वीकार किया है. ओवैसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए छोटी सी बात को बड़ा बना रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में धर्म होना चाहिए लेकिन राजनीति को धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए.

बता दें कि कुछ दिन पहले राम मंदिर को लेकर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया था. उन्होंने राम मंदिर पर सवाल उठाया था और लगातार उठा भी रहे हैं. उन्होंने कहा था कि पांच सौ सालों तक मुस्लिमों ने नमाज पढ़ी और व्यवस्थित ढंग के तहत बाबरी मस्जिद को हमसे छीन लिया गया. पीएम मोदी ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत की राजनीति में मुस्लिमों की जगह क्या है? ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा था कि मुसलमान 500 सालों से वहां नमाज पढ़ रहे थे, जब कांग्रेस के जीबी पंत उत्तर प्रदेश के सीएम थे, तो रात के अंधेर में मस्जिद के अंदर मूर्तियां रखी गईं. वो मेरी मस्जिद थी...है...और रहेगी. उन्होंने मूर्तियों को वहां से निकाला. उस समय वहां के कलेक्टर नायर थे, जिन्होंने मस्जिद बंद करवा कर वहां पूजा शुरू कर दी और अब पचास के दशक में नायर जनसंघ के पहले सांसद बने.

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत ने ओवैसी के पर प्रहार किया है. उन्होंने ओवैसी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ओवैसी राजनीति कर रहे हैं और राजनीति के स्वार्थ के लिए ऐसा बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि छोटी सी बात को बड़ा बना रहे हैं. बता दें कि कांग्रेस के साथ कई और पार्टियों ने भी राम मंदिर समारोह से किनारा किया हुआ है. इस बीच रावत ने राम मंदिर के पक्ष में प्रतिक्रिया भी दी है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा था कि 22 जनवरी को जब रामलला की मूर्ति स्थापना होगी, तो वो एक ऐतिहासिक क्षण होगा. उन्होंने अपने सभी सहयोगियों से 21 जनवरी को रामायण के सुंदरकांड का पाठ करने की भी अपील की थी.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: चमोली के एकदिवसीय दौरे पर रक्षामंत्री, जोशीमठ में देश की 35 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, दो लोगों की मौत, 50 परिवार फंसे
Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, दो लोगों की मौत, 50 परिवार फंसे
अयोध्या का दोहराया जाएगा इतिहास! मथुरा में 9 अगस्त को कारसेवा की घोषणा; संतों के ऐलान से हड़कंप
अयोध्या का दोहराया जाएगा इतिहास! मथुरा में 9 अगस्त को कारसेवा की घोषणा; संतों के ऐलान से हड़कंप
अखिलेश यादव के बचाव में आए इमरान मसूद, सपा चीफ की कर दी तारीफ, कहा- बीजेपी की दुखती नस...'
अखिलेश यादव के बचाव में आए इमरान मसूद, सपा चीफ की कर दी तारीफ, कहा- बीजेपी की दुखती नस...'
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Maharashtra Politics: परिसीमीन बिल पर बीजेपी को मिली बड़ी राहत! सुप्रिया सुले के बयान से मिले ये संकेत
परिसीमन बिल पर NDA के साथ आएगी शरद पवार की NCP? सुप्रिया सुले ने रखी बड़ी शर्त
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
कोहली-रोहित नहीं खेलेंगे दूसरा वनडे? शुभमन गिल ने कहा- 'हम अलग-अलग कॉम्बिनेशन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
अमेरिका ने घेरा होर्मुज तो रूस ने दी तगड़ी चेतावनी, कहा- 'वादा तोड़ा, ईरान के खिलाफ US की...'
US Army Recruitment Rules: क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
क्या किसी भारतीय को मिल सकती है अमेरिकन स्पेशल फोर्स में नौकरी, जानिए क्या है नियम?
India-UK Trade Deal: यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
यूके से कौन-कौन सी दवाएं आयात करता है भारत, जानें अब कितना कम हो जाएगा इनका दाम?
Embed widget