एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमि पूजनः पीएम मोदी समेत मंच पर होंगे सिर्फ ये पांच लोग, जानिए और कौन होंगे शामिल

राम मंदिर भूमि पूजन में अब थोड़ा ही वक्त बचा है. ऐसे में मंच पर कौन होगा और कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल होगा. ये सवाल अगर आपके मन में है तो जानने के लिए पढ़ें ये ख़बर.

दिल्ली, एबीपी गंगा। राम मंदिर के भूमि पूजन में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही घंटे में मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे. वर्षों से इंतजार कर रहे भक्तों को राम मंदिर का सपना आज साकार होगा. कार्यक्रम में देशभर से 173 गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मंच पर होंगे.

इन लोगों के अलावा कार्यक्रम में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास भी मंच पर होंगे. इस तरह कुल पांच लोग मंच पर होंगे.

राममंदिर के भूमि पूजन के लिए जिन और लोगों को निमंत्रित किया गया है उनमें राम मंदिर आंदोलन से जुड़े कार सेवक और विभिन्न संप्रदायों के संत भी शामिल हैं. इसके अलावा बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को भी निमंत्रित किया गया है. इकबाल अंसारी के अलावा सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्षकार रहे हाजी महबूब को भी निमंत्रण भेजा गया है. लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले पद्मश्री मुहम्मद शरीफ़ को भी आमन्त्रण भेजा गया है.

इन लोगों के अलावा योग गुरु स्वामी रामदेव, स्वामी अवधेशानंद, चिदानंद मुनि, साध्वी ऋतंभरा, पुज्य परमानंद जी महाराज, राघवाचार्य, महामंडलेश्वर अखिलेशानंद, डॉ. श्यामदेव देवाचार्य, जगदगुरु रामानंदाचार्य समेत कई साधु-संत भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे. स्वामी रामदेव कल ही अयोध्या पहुंच गए थे. अनुमान है कि करीब 135 साधु संत इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. सभी निमंत्रित मेहमानों को कोरोना को देखते हुए सामाजिक दूरी के नियम के तहत बिठाने की व्यवस्था की गई है.

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी कार्यक्रम में शामिल होंगी. हालांकि, इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का फैसला लिया था. उमा ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया था. लेकिन आज उमा ने ट्वीट कर बताया कि रामजन्मभूमि न्यास के निर्देश पर वो कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी.

ये नहीं हो पाएंगे शामिल वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस कार्यक्रम में विभिन्न कारणों के चलते शामिल नहीं हो पाएंगे. जैसे कि गृहमंत्री अमित कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण इस वक्त क्वारंटीन हैं. इसीलिए शामिल नहीं हो पाएंगे. वहीं, वहीं प्रयागराज के वासुदेवानंद महाराज चौमासा नक्षत्र की वजह से अपनी गद्दी नहीं छोड़ सकते. वो भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे.

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर भूमि पूजनः अयोध्या में तीन घंटे रुकेंगे पीएम मोदी, कुछ ऐसा रहेगा उनका शेड्यूल

Bhumi Pujan: खराब मौसम में प्लान B के जरिए अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी, लखनऊ से डायवर्ट होगा ट्रैफिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget