एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हल्द्वानी में लगातार बारिश के कारण धंसा रेलवे ट्रैक, कमिश्नर दीपक रावत ने लिया हालात का जायजा

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है. हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक के धंसने का मामला सामने आया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है. राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड, औरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही नदियों और बरसाती नालों के किनारे रहने वाले लोगों को अगले 24 घंटे के दौरान सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं. इस बीच उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक के धंसने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना पाकर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत खुद रेलवे ट्रैक का जायजा लेने पहुंचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

जानकारी के अनुसार पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश के चलते गौला नदी लगातार उफान पर है, जिसका असर हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर भी हुआ है. ट्रैक नंबर तीन के पास का मलवा पूरी तरह से धंस गया है, जिसके चलते ट्रैक नंबर 3 से रेलगाड़ियों का संचालन पूरी तरह से ठप है. साथ ही रेलवे की पटरियों को लोहे की तार से बांधकर रखा गया है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रेलवे और तमाम सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया.  

नदी में बहा रेलवे ट्रैक के नीचे का मलबा

रेलवे ट्रैक के नीचे का हिस्सा गौला नदी में बह चुका है. फिलहाल रेलवे के द्वारा नीचे से सुरक्षा दीवार बनाने का काम किया जा रहा है. इस दौरान कमिश्नर ने बताया कि रेलवे ट्रैक को भी खतरा बना हुआ है. गौला नदी के डायवर्जन को सही तरीके से करना है. कमिश्नर ने कहा कि रेलवे ट्रैक के 2 पोल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके चलते ट्रैक नंबर 3 से रेलवे का संचालन नहीं हो रहा है. आने वाले समय में कैसे रेलवे के संचालन बेहतर हो सके इसको लेकर काम किया जाएगा. 

बारिश की आशंका के चलते कई जिलों में रेड अलर्ट

बता दें कि इससे पहले 10 अगस्त को मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर उत्तराखंड के कई जिलों में रेड, औरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और पौड़ी जिलों में रेड अलर्ट, देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट और हरिद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में येलो अलर्ट जारी किया है. 

ये भी पढ़ें:

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश से बिगड़े हालात, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget