एक्सप्लोरर

UP: रेलवे बोर्ड ने मथुरा जंक्शन के नवीनीकरण को मंजूरी दी, दिवाली के बाद शुरू हो सकता है काम

UP Railway News: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या और यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाने वाला है. इसके लिए रेलवे बोर्ड ने नवीनीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

Renovation of Mathura Railway Station: रेलवे बोर्ड ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. जिसके तहत यहां प्लेटफॉर्म की संख्या और यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा. मथुरा का यह रेलवे स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के तहत आता है. यहां से रोजाना औसतन 163 से अधिक रेलगाड़ी, यात्री और मालगाड़ी गुजरती हैं.

रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में हुई रेल यातायात में वृद्धि के कारण इस स्टेशन के नवीनीकरण की जरूरत महसूस की जा रही थी. इस प्रस्ताव के तहत स्टेशन पर दो नये प्लेटफॉर्म की सुविधा बढ़ेगी, एक प्लेटफॉर्म का विस्तार किया जाएगा और रेलगाड़ियों के सुरक्षित संचालन के लिए विद्युत इंटरलॉकिंग के साथ-साथ कई रेलवे पटरियों का पुनर्निर्माण किया जायेगा. जिससे रेलगाड़ियों का संचालन सुगम हो सकेगा.

दिल्ली आने वाली रेलगाड़ियों का समय बचेगा

नवीनीकरण के बाद कासगंज होते हुए देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र और भरतपुर तथा अछनेरा से होते हुए देश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र से दिल्ली आने वाली रेलगाड़ियों का समय बचेगा और उनकी गति में सुधार होगा. इसके साथ ही मालढुलाई रेलगाड़ियों के परिचालन में भी तेजी आएगी.

उत्तर मध्य रेलवे ने पांच अक्टूबर को रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर 116 दिन लंबी नवीनीकरण की योजना की प्रस्तुति दी थी, जिसके तहत काम 16 अक्टूबर से शुरू किया जाना था. योजना में 222 रेलगाड़ियों को रद्द करने और 44 रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन का व्यापक विवरण दिया गया था.

क्षेत्रीय रेलवे के एक सूत्र ने बताया, ‘‘उम्मीद थी कि बोर्ड 16 अक्टूबर से पहले इसे मंजूरी दे देगा और योजना के मुताबिक काम शुरू हो जाएगा. हालांकि, बोर्ड की मंजूरी 16 अक्टूबर की शाम को मिली। ऐसे में अब रेलगाड़ियों को रद्द करने और मार्ग में परिवर्तन की योजना नये सिरे से बनानी पड़ेगी। ऐसे में काम दिवाली के बाद ही शुरू होने की संभावना है.’’

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: 22 जनवरी को होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, पीएम मोदी भव्य कार्यक्रम में होंगे शामिल

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, उमस से लोग बेहाल, प्रयागराज सबसे गर्म जगह, लखनऊ का जानें हाल
यूपी में सुस्त पड़ा मानसून, उमस से लोग बेहाल, प्रयागराज सबसे गर्म जगह, लखनऊ का जानें हाल
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget