एक्सप्लोरर

अमेठी में राहुल गांधी के भेजे सैनिटाइजर वाले टैंकर से गांव-गांव सैनिटाइजेशन अभियान शुरू, कांग्रेसियों ने कमर कसी

अमेठी में गांव-गांव और कस्बों में सैनिटाइजेशन का अभियान शुरू कर दिया गया. कांग्रेस नेता और अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने सैनिटाइजर से भरा टैंकर अमेठी भेजा है.

अमेठी: अमेठी में राहुल गांधी के सैनिटाइजर से हर घर को सेनेटाइज करने की प्रक्रिया हुई शुरू हो गई. पूर्व सांसद राहुल गांधी द्वारा भेजे गए बड़े टैंकर से छोटे छोटे टैंकरों के मध्यम से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने हर घर को सैनिटाइज करने का अभियान शुरू कर दिया है. एक दिन पहले पूर्व सांसद राहुल गांधी ने भेजा एक टैंकर सैनिटाइजर का भेजा था. अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर अमेठी के कांग्रेसियों ने गांव-गांव सैनिटाइज कराना शुरू कर दिया है. राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार लोकसभा क्षेत्र अमेठी के सभी गांवों और नगरों को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में अमेठी कांग्रेस के सभी नेतागण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर गांव और कस्बों को सैनिटाइज कर रहें हैं.

अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सैनिटाइजेशन अभियान की किए शुरुआत

अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने ब्लॉक बहादुरपुर से सैनिटाइजर भरे हुए टैंकर को रवाना किया. जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बहादुरपुर ब्लॉक कार्यालय के पास सैनिटाइजेशन अभियान की शुरुआत की. बहादुरपुर की कासिमपुर ग्राम सभा के पूरे हकीम, नगड़ैयापुर सहित कई गांवों को सैनिटाइज किया गया.

10 दिनों तक अमेठी में चलेगा अभियान

अमेठी संसदीय क्षेत्र के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में बाकायदा रूट में बनाकर कांग्रेसी कार्यकर्ता गांव-गांव और गली-गली को सैनेटाइज़ेशन करने का प्रोग्राम बनाएं हैं. आपको बता दें कि, मंगलवार से शुरू हुए इस अभियान को अगले 10 दिनों तक पूरे लोकसभा क्षेत्र में चलाया जाएगा. ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेसी कार्यकर्ता मैनुअली मशीनों द्वारा गांव को सैनिटाइज करने का प्लान बनाएं हैं, तो वहीं बड़े कस्बों, शहरों या फिर चौराहों पर टैंकर के जरिए सैनिटाइजेशन किया जा रहा है. कहीं ना कहीं जिस तरीके से अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी अमेठी की जनता के स्वास्थ्य के लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. उसे उनके अमेठी के पारिवारिक रिश्ते लगाव की झलक साफ देखने को मिल रही है. इतना ही नहीं अभी एक सप्ताह पूर्व अमेठी में दवाइयों की किट का वितरण कांग्रेस के द्वारा किया गया है.

अमेठी में सैनिटाइजेशन अभियान में बड़ी संख्या में कांग्रेसी इकट्ठा हुए. इस दौरान प्रदेश महासचिव यूपी कांग्रेस कमेटी सुनील कुमार, बहादुरपुर ब्लॉक अध्यक्ष बहादुरपुर मो रऊफ, न्याय पंचायत अध्यक्ष दिनेश वर्मा, पूर्व अध्यक्ष आई पी माली, ग्रामसभा अध्यक्ष बहादुरपुर कानुजी लाल, मुनीर अहमद साथ रहे मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें.

सील होगा आगरा का पारस हॉस्पिटल, मौके पर भारी पुलिस फोर्स को किया गया तैनात  

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget