एक्सप्लोरर

रायबरेली में हुआ दर्दनाक हादसा, चाय की दुकान पर पलटा बालू से भरा ट्रक, 2 की मौत

यूपी के रायबरेली में मिल एरिया थाना क्षेत्र के डिघिया मोड़ के पास बालू से भरा ओवरलोड ट्रक चाय की दुकान पर पलट गया. सात लोग उसकी जद में आ गए. 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. जबकि, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

रायबरेली: बालू से भरे ओवरलोड ट्रक के पलटने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग उसकी चपेट में आ गए. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 5 लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू करके सुरक्षित बाहर निकाल लिया. उन्हें मामूली चोटें आई हैं. मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के डिघिया के पास का है. हादसा उस वकेत हुआ जब एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक चाय की दुकान पर बैठे लोगों पर पलट गया.

पुलिस को दी सूचना मिल एरिया थाना क्षेत्र के डिघिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बालू से भरा ओवरलोड ट्रक चाय की दुकान पर पलट गया. जहां बैठे सात लोग उसकी जद में आ गए. चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर बचाव कार्य शुरू कराया जिसमें 5 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. जबकि, दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मामूली रूप चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है. दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

प्रशासन की उदासीन रवैया दरअसल, रायबरेली में ओवरलोड ट्रक कहर बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं. एआरटीओ विभाग इसको बढ़ावा देने से का काम कर रहा है. इससे पहले भी एबीपी गंगा में खबर चली थी और प्रशासन को सचेत किया था कि इन ओवरलोड वाहनों की वजह से बड़ा हादसा हो सकता है. लेकिन प्रशासन की उदासीनता और गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते दो लोगों की दर्रनाक मौत हो गई है.

ओवरलोडिंग बंद नहीं हो सकती है बालू वाले ट्रक धड़ल्ले से जिले में घूम रहे हैं. जब इस बाबत एआरटीओ प्रवर्तन संदीप जायसवाल से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा ओवरलोडिंग बंद नहीं हो सकती है. सरकार को जो रेवेन्यू चाहिए वो हम दे रहे हैं. यदि इस तरह जिम्मेदार अधिकारियों के वक्तव्य सामने आएंगे तो ओवरलोडिंग आखिर कैसे बंद होगी और इससे होने वाले हादसों पर लगाम कैसे लगेगी.

कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि, मिल एरिया थाना क्षेत्र के डिघिया बॉर्डर के पास एक मोरंग से भरा ट्रक पलट गया, जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने पंचायत नामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कानून व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है.

ये भी पढ़ें:

मुसीबत का सबब बन गई है पुलिसवालों की तोंद, एडीजी अखिल कुमार ने दिए खास टिप्स

Kumbh 2021: अखाड़ों की भव्य पेशवाई, घोड़ा, हाथी और ऊंट पर सवार दिखे संन्यासी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या का दोहराया जाएगा इतिहास! मथुरा में 9 अगस्त को कारसेवा की घोषणा; संतों के ऐलान से हड़कंप
अयोध्या का दोहराया जाएगा इतिहास! मथुरा में 9 अगस्त को कारसेवा की घोषणा; संतों के ऐलान से हड़कंप
अखिलेश यादव के बचाव में आए इमरान मसूद, सपा चीफ की कर दी तारीफ, कहा- बीजेपी की दुखती नस...'
अखिलेश यादव के बचाव में आए इमरान मसूद, सपा चीफ की कर दी तारीफ, कहा- बीजेपी की दुखती नस...'
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड: SIR के पहले चरण में खुलीं वोटर लिस्ट की खामियां, 19 लाख प्रविष्टियों में गड़बड़ी से बढ़ी चिंता
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स
उत्तराखंड वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू, जानें- डिटेल्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
Punjab Politics: 'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
'यह कोई गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं...' राजा वडिंग को हटाने की मांग के बीच भूपेश बघेल ने सौंपी रिपोर्ट
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
किन फसलों को अब बिना टैक्स यूके में बेच पाएंगे किसान, कितना बढ़ जाएगा मुनाफा?
Embed widget