एक्सप्लोरर

Haridwar News: हरिद्वार में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की कई घोषणाएं, गंगा आरती में हुए शामिल

Uttarakhand News: हरिद्वार के सौंदर्यीकरण को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कई बड़ी घोषणाएं की. सीएम धामी ने गंगा आरती में हिस्सा लिया और सतीकुंड को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने की घोषणा की.

Pushkar Singh Dhami In Haridwar: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हरिद्वार दौरे पर रहें. जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध हर की पैड़ी पर मां गंगा की आरती में हिस्सा लिया. इस दौरान सीएम धामी ने 52 शक्तिपीठों के केंद्र हरिद्वार के विकास कार्यों लेकर कई बड़ी घोषणाएं की.
 
सतीकुंड को मिलेगी विश्व स्तरीय पहचान
सीएम धामी ने हरिद्वार दौरे पर कनखल क्षेत्र स्थित सतीकुंड के सौंदर्यीकरण और विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाने की घोषणा. इसी के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर की पैड़ी पर आरती के समय के आसपास वाटर लेजर शो के लिए भी हम विचार कर रहे हैं. हरिद्वार के ब्रिज पर लाइटिंग सिस्टम कराने की घोषणा की, जिससे धर्मनगरी हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने और श्रद्धालुओं में धर्म गरी हरिद्वार की एक अलग ही पहचान बन सके.

गंगा तट पर होगा लेजर शो
एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान सीएम धामी ने भारत की प्राचीन व पौराणिक शक्ति पीठों से सीधा सम्बन्ध रखने वाले सतीकुंड को शीघ्र ही विश्व स्तरीय संरचना देकर भव्य स्वरुप में विकसित किये जाने, हर की पैड़ी में गंगा आरती के दौरान लाइट, साउंड व लेजर शो के माध्यम से गंगा के अवतरण का तीर्थ यात्रियों के बीच प्रदर्शन की व्यवस्था किये जाने, हरकी पैड़ी के आस-पास के सभी पुलों पर लाइटिंग की व्यवस्था किये जाने की घोषणएं की. 

रंगीन लाइटों से जगमग होंगे पुल
उन्होंने कहा कि हर की पैड़ी के आसपास के पुल केवल कुम्भ के दौरान ही प्रकाशमान होते हैं. जबकि यहां तीर्थ यात्रियों का वर्ष-भर आना-जाना लगा रहता है, इसलिए हर की पैड़ी के आस-पास के सभी पुलों को प्रतिदिन शाम होते ही रंग बिरंगी रोशनी से प्रकाशमान किये जायेंगे. इस दौरान सीएम धामी के साथ जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी परमेन्द्र डोभाल, वीसी एचआरडीए अंशुल सिंह, सीडीओ प्रतीक जैन, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, अध्यक्ष बीजेपी संदीप गोयल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व तीर्थ यात्री उपस्थित थे.

ये भी पढे़ं: IIT-BHU में तीन दिनों में 749 छात्रों को मिली नौकरी, करोड़ों के पैकेज किए गए ऑफर

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget