एक्सप्लोरर

भारत में भी होगा नेपाल जैसा प्रदर्शन? अखिलेश यादव ने इस सवाल का दिया ये जवाब

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान नेपाल की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी.

पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में अव्यवस्था, हिंसा और तनावपूर्ण शांति के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारत सरकार की विदेश नीति की आलोचना की है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान अखिलेश से पूछा गया कि श्रीलंका, बांग्लादेश के बाद नेपाल में आंदोलन हुआ. क्या वह ऐसी स्थिति भारत में देखते हैं?  इस सवाल के जवाब में यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि पड़ोसी देशों और सीमाओं पर शांति हो. भारत सरकार कई बार अपनी विदेश नीति में असफल रही है. ये हमने देखा है.

उन्होंने कहा कि वहां की आंतरिक राजनीति में क्या हुआ , उस पर बहुत सारी स्टोरीज आ रही हैं क्योंकि सोशल मीडिया के समय में कोई सीमा नहीं है. नेपाल के संदर्भ में एक पहलू देखकर हम कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं. 

सपा चीफ ने कहा कि वहां और भी कई सवाल थे. गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और जिस जनरेशन के बारे में बात रहे हैं वो लोग भी सोशल मीडिया पर कुछ चीजें बता रहे हैं. लेकिन हमारा देश और खुशहाल हो. हम सब यहां भविष्य अच्छा देखना चाहते हैं.

हालांकि एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि जब ये वोट चोरी से नहीं जीते तो रिवाल्वर लगाकर जीते. कुंदरकी चुनाव में DM कमिश्नर को निर्देश दिए गए थे. रामपुर में चुनाव छीन लिया गया था। मीरापुर, अयोध्या में एक मंत्री का आदमी पकड़ा गया था. चुनाव आयोग को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि वोट चोरी कही ना हो. वोट की डकैती होती तो आस पास के देशों की तरह जनता सड़क पर दिखाई देगी. 

नेपाल में अशांति के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुआ अयोध्या के रेशू का निकाह, बहराइच से भी गई 11 लोगों की बारात

इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि सिख समाज ने कई सीटें जिताने का क़ाम किया. मैं पगड़ी पहनाने वाले युवा साथी को भी धन्यवाद देता हूँ.  BJP सरकार में हर क्षेत्र में गिरावट आई है. भारत में सिर्फ BJP नफरत फैलाती है. BJP का बस चले तो गन्ने से सीधे एथनॉल बना दें.

अखिलेश ने कहा कि हमने आश्वासन दिया कि आने वाले समय मे सरकार बनने पर उनकी मांग पूरी करेंगे. किसी समय इन्होंने प्रदेश में आकर खेती कर प्रदेश को खुशहाल बनाया. हमारी सरकार आने पर इनके धार्मिक आयोजन से लेकर, जो संविधान इजाजत देता है वो सम्मान देने का काम करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
उत्तराखंड में अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी बरतने की अपील
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
'सरकार चाहे जितना भी...', FIR होने के बाद क्या बोले अवधेश प्रसाद?
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
बुलंदशहर: 12 साल की मासूम का रेप और फिर हत्या, कबाड़ में मिला शव
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला
लखनऊ में आवारा पशुओं का आतंक, मासूम पर गाय का जानलेवा हमला

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget