एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी बोलीं, जनता की बात न सुनना ये कैसा राष्ट्रवाद

प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राष्ट्रवाद क्या है ये मेरी समझ से परे है। जनता से प्यार करना असली राष्ट्रवाद है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सियासी लड़ाई अब अपने अंतिम दौर में हैं। कल आखिरी चरण का मतदान होना है। इसके बाद 23 मई को नतीजे आएंगे। चुनावी दौर में भाजपा- कांग्रेस ने एक दूसरे पर जमकर शब्दबाण चलाये। कांग्रेस के लिये इस बार प्रियंका गांधी मैदान में उतरीं और पार्टी ने उन्हें महासचिव बनकर पूर्वांचल की जिम्मेदारी सौंपी। कांग्रेस अध्यक्ष और अपने भाई राहुल गांधी के लिए उन्होंने जमकर मेहनत की। रोडशो और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से प्रियंका ने जनता के बीच राहुल गांधी की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि राहुल मुझसे ज्यादा साहसी हैं। एक अखबार को इंटरव्यू देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उन्हें गुस्सा बहुत कम आता है, वो प्यार से हर बात का जवाब देते हैं और। अपने बारे में उन्होंने कहा कि मुझे कभी कभी गुस्सा आता है और मैं गुस्से का जवाब गुस्से से देती हूं। लेकिन राहुल के अंदर धैर्य है। भाजपा के राष्ट्रवाद के मुद्दे को लेकर प्रियंका ने कहा कि इनकी सोच मेरी समझ से परे है। उन्होंने कहा कि इनका राष्ट्रवाद इनके अहंकार तक सीमित है। उनका मानना है कि राष्ट्रवाद का सही मतलब देश से प्यार करना और यह जनता से प्यार करना होता है। प्रियंका ने मोदी पर निशाना साधते हुये कहा कि दलित पर अत्याचार होता है और मोदी जी चुप रहते हैं।

लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने लगातार चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाये। कांग्रेस समेत तमाम दलों ने कहा कि सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा है। प्रियंका गांधी ने इस मामले पर खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा कि यह एक संवैधानिक संस्था है। आयोग को बिना पक्षपात के काम करना चाहिए ताकि लोगों का भरोसा कायम रहे। यही नहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।

यूपी चुनाव में नुक्कड़ सभाओं और रोड शो पर प्रियंका ने कहा कि मैं लोगों के बीच जाना चाहती हूं, उन्हें समझना चाहती हूं। रैली को लेकर उन्होंने कहा कि दूर से बात करना मुझे सही नहीं लगता।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
खिलौने वाली बंदूक से हिस्ट्रीशीटर ने की थी लूट, ऐसे हुआ खुलासा
खिलौने वाली बंदूक से हिस्ट्रीशीटर ने की थी लूट, ऐसे हुआ खुलासा
वंदे मातरम् पर BSP चीफ ने कांग्रेस को दिखाया आईना, BJP को भी घेरा
वंदे मातरम् पर BSP चीफ ने कांग्रेस को दिखाया आईना, BJP को भी घेरा
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां
वाराणसी: चीनी के दाम ने बढ़ाई दुकानदारों की चिंता, महंगी हुई मिठाइयां

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget