एक्सप्लोरर

बदायूं गैंगरेप: बीजेपी पर बरसीं प्रियंका गांधी, महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है

कांग्रेस ने बदायूं गैंगरेप को लेकर बुधवार को योगी सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर किए दावे पर कटाक्ष किया है.

लखनऊ. यूपी के बदायूं में महिला के साथ गैंगरेप और उसकी हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. विपक्षी दल भी अब इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. कांग्रेस ने बदायूं गैंगरेप को लेकर बुधवार को योगी सरकार पर निशाना साधा. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर किए दावे पर कटाक्ष किया है.

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "हाथरस में सरकारी अमले ने शुरुआत में फरियादी की नहीं सुनी, सरकार ने अफसरों को बचाया और आवाज को दबाया. बदायूं में थानेदार ने फरियादी की नहीं सुनी, घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया. महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है." बदायूं गैंगरेप: बीजेपी पर बरसीं प्रियंका गांधी, महिला सुरक्षा पर यूपी सरकार की नीयत में खोट है

क्या है मामला गौरतलब है कि उघैती थाना इलाके के एक गांव में महिला का शव संदिग्थ हालत में मिला है. बताया जा रहा कि यहां एक मंदिर में महिला के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ गैंगरेप किया गया था. उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली गई, जिससे अंदरूनी पार्ट बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसके अलावा, शरीर पर कई जगह घाव के निशान हैं और कई हड्डियों को तोड़ा गया है.

दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने मंदिर के महंत समेत तीन लोगों पर गैंगरेप के बाद हत्या का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है. मामले में एसएसपी ने कार्रवाई कर लापरवाह थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है. फरार आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई गई है.

पुलिस पर लापरवाही का आरोप ये घटना 3 जनवरी की शाम की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला 3 जनवरी की शाम दर्शन करने के लिए मंदिर गई थी इसके काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी. परिजनों को अंदेशा हुआ तो उन्होंने आसपास के घरों में पूछताछ की, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला. परिजनों ने आरोप लगाया कि उघैती थाना पुलिस उसे गुमराह कर रही है. इसके बाद महिला के परिजनों ने एसएसपी से इसकी शिकायत की और महिला को जल्द से जल्द ढूंढ निकालने की गुहार लगाई. आरोप है कि उघैती पुलिस महिला के परिजनों को करीब 44 घंटे तक थाने के चक्कर कटवाती रही लेकिन मामले की जांच नहीं की.

ये भी पढ़ें:

यूपी: बदायूं में महिला के साथ दरिंदगी, गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली रॉड, फिर की हत्या

मुरादनगर हादसे के जिम्‍मेदार ठेकेदार, इंजीनियर से नुकसान की पाई-पाई वसूलेगी सरकार, रासुका के तहत चलेगा मुकदमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत
Barabanki News: अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
बाराबंकी में अखिलेश यादव के खिलाफ विवादित पोस्टर से बवाल, सपा नेताओं ने पुलिस को दी तहरीर
Dehradun News: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' पर सस्पेंस! परेड ग्राउंड की अनुमति को लेकर बढ़ा विवाद
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक
विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget