एक्सप्लोरर

Presidential Visit: यूपी दौरे पर आ रहे हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, अयोध्या में कई प्रोजेक्ट का करेंगे उद्धाटन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिन की यात्रा पर यूपी आ रहे हैं. इस दौरान वे लखनऊ, गोरखपुर के अलावा अयोध्या भी जाएंगे. वे अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे, साथ ही कई प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे.

President Ramnath Kovind UP Visit: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गुरुवार को चार दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) आ रहे हैं. यहां वह राजधानी लखनऊ (Lucknow) के अलावा गोरखपुर (Gorakhpur) और अयोध्या (Ayodhya) में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं. राष्ट्रपति गुरुवार सुबह 11 बजे विशेष विमान से अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे. जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governer Anandi Patel) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) उनकी अगवानी करेंगे. एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सड़क मार्ग से सीधे राजभवन जाएंगे. राजभवन में दोपहर का भोजन और विश्राम करने के बाद शाम 5 बजे राष्ट्रपति बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के नवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. 

लखनऊ और गोरखुपर में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा इंजीनियर व शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक भी मौजूद रहेंगे. शुक्रवार को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति सरोजनीनगर स्थित कैप्टन मनोज पांडे सैनिक स्कूल के डायमंड जुबली समारोह में हिस्सा लेंगे. यहां राष्ट्रपति पूर्व मुख्यमंत्री संपूर्णानंद के नाम पर बनाए गए ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे. साथ ही गर्ल्स हॉस्टल की नींव रखेंगे. इसी दिन शाम को राष्ट्रपति संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस के 26वें दीक्षांत समारोह में भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. शनिवार को राष्ट्रपति गोरखपुर जाएंगे और वहां महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष महाविद्यालय की आधारशिला रखने के साथ ही महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगे. 

प्रेसीडेंशियल ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे

गोरखपुर से राष्ट्रपति राजधानी लखनऊ वापस आएंगे और रविवार सुबह चारबाग रेलवे स्टेशन से प्रेसीडेंशियल ट्रेन से अयोध्या पहुंचेंगे. अयोध्या में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रोजेक्ट रामायण सर्किट समेत विभिन्न परियोजनाओं की लॉन्चिंग करेंगे. राष्ट्रपति तुलसी स्मारक भवन और बस अड्डे के निर्माण और मरम्मत कार्यों से संबंधित प्रोजेक्ट की शुरुआत भी करेंगे. अयोध्या में राष्ट्रपति श्री राम मंदिर के निर्माणाधीन स्थल का भ्रमण करेंगे और रामलला की पूजा-अर्चना भी करेंगे. अयोध्या से लौटकर रविवार की शाम को ही राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे. राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए राजधानी लखनऊ से लेकर गोरखपुर और अयोध्या तक कई आईपीएस और पीपीएस अफसरों के अलावा पैरा मिलेट्री फोर्सेस लगाई गई हैं. सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

ये भी पढ़ें.

MiyaGanj in Unnao: उन्नाव का 'मियागंज' अब हो जाएगा 'मायागंज', सरकार को भेजा गया गया प्रस्ताव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...
CM योगी के हनुमानगढ़ी में नमाज वाले बयान पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- देश किसी एक धर्म...
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget