एक्सप्लोरर

Lockdown: नोएडा में मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी, अधिकारियों ने लिया जायजा

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने मेट्रो रेल चलाने की तैयारियां शुरू की और अधिकारियों ने मॉक ड्रिल कर इसका जायजा भी लिया.

नोएडा: कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई दिनों से बंद पड़ी नोएडा मेट्रो को फिर से चलाने की तैयारी शुरू हो गई है. शुक्रवार को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने मेट्रो रेल चलाने की तैयारियां शुरू की और अधिकारियों ने मॉक ड्रिल कर इसका जायजा भी लिया.

एनएमआरसी की मीडिया प्रभारी संध्या शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते नोएडा मेट्रो रेल के परिचालन को 31 मई तक बंद किया गया है. केन्द्रीय नगर विकास मंत्रालय की ओर से अधिकारियों को मेट्रो को चलाने की तैयारी पूरी रखने को कहा गया है. लिहाजा, शुक्रवार को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने ट्रेन चलाने के लिए मॉक ड्रिल किया. मॉक ड्रिलग में डमी यात्रियों का इस्तेमाल किया गया था. डमी यात्रियों से सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई. प्लेटफार्म पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भीड़ को नियंत्रित करते हुए दिखे. साथ ही मेट्रो में सवार यात्री भी मास्क लगाकर बैठे हुए थे.

शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश के बाद एनएमआरसी के परिचालन नियंत्रण अधिकारी राम मोहन सिंह ने सभी मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर बताया कि मेट्रो रेल के संचालन के दौरान किस तरह की सावधानी बरती जानी है. उन्होंने बताया कि मेट्रो रेल में अब क्षमता के सिर्फ 50 प्रतिशत लोग ही सफर कर सकेंगे और सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए यात्रियों को मेट्रो ट्रेन में यात्रा की अनुमति दी जाएगी. मेट्रे में यात्रा के संबंध में स्टीकर भी लगाए गए हैं. मेट्रो में सफर करने के लिए मास्क लगाना भी अनिवार्य होगा.

ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget