एक्सप्लोरर

मेरठ के मशहूर औघड़नाथ मंदिर को खोलने की तैयारी शुरू, भक्त नहीं कर सकेंगे शिवलिंग का जलाभिषेक

कल यानी सोमवार से यूपी में मंदिर और मॉल्स खोले जा रहे हैं. इसके तहत सरकार के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुये सभी नियमों का पालन कराया जा रहा है. एबीपी गंगा ने शहर के मशहूर व प्राचीन मंदिर औघड़नाथ के पुजारी से बात की

मेरठ, बलराम पांडे लॉकडाउन में मंदिर मस्जिद गुरुद्वारे बंद थे लेकिन अनलॉक वन में कल यानी आठ जून से मंदिर-मस्जिद गुरुद्वारे खोले जायेंगे। धार्मिक स्थलों में किस तरह से तैयारी की जा रही हैं, साथ ही प्रशासन और सरकार की गाइडलाइन का कैसे पालन कराया जाएगा, इस पर एबीपी ने मेरठ के औघड़नाथ मंदिर के मुख्य पुजारी श्रीधर से खास बात की और मंदिर की तैयारियों का जायजा भी लिया।

आपको बता दें कि औघड़नाथ मंदिर मेरठ का सबसे प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है. शिवरात्रि और सावन में काफी दूर दूर से भक्त दर्शन करने आते यहां आते हैं. यहा के शिवलिंग की अपनी अलग महत्ता है. माना जाता है जो भी भक्त सच्चे मन से इस शिवलिंग से मांगता उसे वो जरूर मिलता है. लेकिन लॉक डाउन के चलते ये मंदिर बंद रहा. अब जब आठ जून से मंदिर खुलने वाले हैं, तो भक्तो में उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं मंदिर प्रबंधन भी तैयारियों में जुट गया है.

इन निर्देशों का रखना होगा ध्यान मंदिर परिसर की साफ सफाई और धुलाई का काम शुरू हो गया है. पिछले दो दिनों से मंदिर परिसर का सैनिटाइज किया जा रहा है. साथ ही भक्तों को सैनिटाइज के लिए मंदिर के गेट पर व्यवस्था की गई है. साथ ही मंदिर परिसर में सिर्फ 5 भक्त एक बार में आ सकेंगे और मंदिर में प्रवेश करते ही उन्हें साबुन से हाथ धोकर ही अंदर आना होगा. साथ ही हर भक्त को मास्क लगाना अनिवार्य होगा. मंदिर में कोई प्रसाद नहीं चढ़ेगा. इसके अलावा शिवलिंग पर जलाभिषेक भी नहीं किया जायेगा. वहीं मूर्ति छूना व शंख घंटा घड़ियाल भी बजाने पर पाबंदी लगाई गई है।

हालांकि मेरठ में प्रशासन सभी धार्मिक स्थलों के मुखिया और मॉल के प्रबंधक के साथ आज बैठक कर उनसे गाइडलाइन का पालन करने के लिए लिखित में अश्वासन लेगा और सशर्त उन्हें खोलने का इजाजत देगा. क्योंकि प्रशाशन ये कदम इसलिए उठा रहा है ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके, साथ ही जान और जहान दोनों को पटरी पर भी लाया जा सके.

ये भी पढ़ें.

यूपी में कल से खुल जाएंगे मंदिर, मॉल्स और रेस्टोरेंट, इन गाइडलाइंस का रखना होगा ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण के करीबी भवानी के सपा में आने बदलेंगे गोंडा के समीकरण! क्या है अखिलेश की रणनीति?
बृजभूषण के करीबी भवानी के सपा में आने बदलेंगे गोंडा के समीकरण! क्या है अखिलेश की रणनीति?
'अखिलेश नौकरी गिनते रहें, अगले 6 महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी'- CM योगी
'अखिलेश नौकरी गिनते रहें, अगले 6 महीने में एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी'- CM योगी
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?
2027 की राह राजकिशोर सिंह के लिए नहीं आसान! एक अनुमति से बिगड़ेंगे सारे समीकरण?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब कृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा टी20 हारने वाले कप्तानों की शर्मनाक लिस्ट में शामिल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget