एक्सप्लोरर

Prayagraj Flood: प्रयागराज में गंगा और यमुना फिर से उफान पर, तेजी से बढ़ रहा है नदियों का जलस्तर

Prayagraj: जानकारों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने का यह सिलसिला सिर्फ दो से तीन दिन तक ही रहेगा. प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से चार मीटर नीचे हैं.

UP Flood: देश के कई हिस्सों में हो रही बारिश का असर अब संगम नगरी प्रयागराज में भी देखने को मिल रहा है. प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां एक बार फिर से उफान पर है. दोनों नदियों का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है. संगम नगरी में गंगा पांच सेंटीमीटर प्रति घंटे और यमुना तेरह सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है. नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है. वह एक बार फिर से सुरक्षित ठिकाना खोजने लगे हैं. 

हालांकि नदियों का जलस्तर बढ़ने के बावजूद अभी रिहायशी बस्तियों में बाढ़ का पानी नहीं घुसा है. नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने एक बार फिर से अलर्ट घोषित कर दिया है. बाढ़ राहत चौकियों को फिर से सक्रिय कर दिया गया है. घाट की सीढ़ियों पर लोग गंगा स्नान कर रहे हैं. संगम जाने वाले रास्ते बाढ़ के पानी में डूब गए हैं. नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की वजह से नावों के संचालक पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. 

सऊदी अरब जा रहे शोएब के पास लखनऊ एयरपोर्ट पर मिला कारतूस, पुलिस ने हिरासत में लिया

दो से तीन दिन में कम होगा पानी
हालांकि राहत की बात यह है कि जानकारों का कहना है कि जलस्तर बढ़ने का यह सिलसिला सिर्फ दो से तीन दिन तक ही रहेगा. उसके बाद पानी फिर से कम होने लगेगा. प्रयागराज में गंगा और यमुना दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से चार मीटर नीचे हैं. नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद संगम समेत दूसरे घाटों पर बैठने वाले तीर्थ पुरोहित और घाटिएं अपने सामान समेटकर ऊपर की तरफ आ गए हैं. 

शाम के वक्त संगम के नजदीक होने वाली आरती भी अब प्रतीकात्मक तौर पर सड़क पर हो रही है. बाढ़ का पानी संगम किनारे स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर सम्यक नदियों के किनारे के कई मठों और आश्रमों में भी दाखिल हो गया है. इस साल यह दूसरी बार हुआ है जब गंगा का पानी हनुमान मंदिर में दाखिल हुआ है. लगातार जलस्तर बढ़ने के बाद हनुमान मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद संत समाज की बड़ी बैठक, अयोध्या में जुटेंगे 300 संत
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget