एक्सप्लोरर

Prayagraj News: 21 साल पुराने मामले में सपा विधायक विजमा यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने दिया साक्ष्य पेश करने का अंतिम मौका

Prayagraj News: 21 साल पहले सहसा चौकी के सामने 7 साल के बच्चे की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ था. इस दौरान विजमा यादव के समर्थकों ने पुलिस टीम पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया था.

SP MLA Vijma Yadav: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की महिला विधायक विजमा यादव (Vijma Yadav) की 21 साल पुराने मामले में मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रयागराज (Prayagraj) की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट (Special MP MLA Court) ने इस मामले में सुनवाई करते हुए सपा विधायक (SP MLA) को अपनी सफाई और साक्ष्य पेश करने का अंतिम मौका दिया है. इस मामले में अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी, जब उन्हें अपने गवाहों को अदालत में पेश करना होगा. विजमा देवी पर सड़क जाम (Road Jam) करने और हंगामा करने का आरोप है.

इससे पहले विजमा देवी की ओर से अदालत में 12 गवाहों की सूची सौंपी गई थी, जिनकी शुक्रवार को आखिरी गवाही होनी थी, लेकिन इनमें से कोई गवाह जब अदालत में हाजिर नहीं हुआ तो कोर्ट ने सपा विधायक को अब 16 जनवरी तक सभी साक्ष्य और गवाहों को पेश करने का अंतिम मौका दिया है. विजमा देवी पर आरोप है कि 21 साल पहले उन्होंने ही लोगों को सड़क जाम करने और हिंसा करने के लिए भड़काया था, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था. इस हंगामे में पुलिस टीम में शामिल कई पुलिसकर्मियों को चोट आई थी. 

जानें क्या है मामला?

दरअसल सपा विधायक विजमा यादव के खिलाफ ये मामला 21 साल पुराना है. जो सहसा चौकी के सामने हुआ था. जब 21 सितंबर 2000 श्यामबाबू के सात साल के बेटे आनंदी जी उर्फ छोटू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस मौत के बाद लोगों ने उसके शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था और बल्ली-ईंट रखकर नाजायज तरीके से बलवा किया गया था. इस भीड़ में कई लोग असलहों से लैस थे. इन लोगों ने मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सराय इनायत, कृपाशंकर दीक्षित और पुलिस की टीम पर ईंट और हथियारों से हमला किया. जिसके बाद काफी हंगामा देखने को मिला था. 

ये भी पढ़ें- Watch: दिल्ली में अखिलेश और तेजस्वी यादव की मुलाकात, लेकिन नहीं हो पाई ज्यादा बात, जानें- ऐसा क्यों हुआ?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget