एक्सप्लोरर

Prayagraj: मुख्तार अंसारी के साले शरजील रजा की ईडी कस्टडी 7 दिन बढ़ी, पूछताछ में हुए कई खुलासे

ईडी की तरफ से कोर्ट को यह बताया गया कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस में शरजील रज़ा से हुई पूछताछ में तमाम तथ्य सामने आए हैं. कई चौंकाने वाली और अहम जानकारियां हासिल हुई है.

UP News: पूर्वांचल के माफिया डॉन के तौर पर बदनाम मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रि्ंग केस में बाहुबली के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. ईडी की टीम को मंगलवार को मुख्तार अंसारी के साले शरजील रजा (Sharjeel Raza) की 7 दिनों की कस्टडी रिमांड एक बार फिर से मिल गई है. शरजील अब 22 नवंबर तक ईडी की कस्टडी में रहेगा. मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पहले से ही ईडी की कस्टडी में है.

जमानत पर रिहा होते ही हुआ था गिरफ्तार

मुख्तार अंसारी के साले शरजील रज़ा को ईडी की टीम ने 7 नवंबर को गाजीपुर जेल के गेट से गिरफ्तार किया था. वह दूसरे मामले में जमानत पर जैसे ही जेल से बाहर आया था, ईडी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया था. गिरफ्तारी के बाद ईडी की टीम उसे अगले दिन प्रयागराज ले आई थी और यहां कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने शरजील रजा को 7 दिनों के लिए ईडी की कस्टडी रिमांड में दे दिया था. ईडी की तरफ से कोर्ट को यह बताया गया कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस में शरजील रज़ा से हुई पूछताछ में तमाम तथ्य सामने आए हैं.

मेडिकल कराने के दिए गए निर्देश

कई चौंकाने वाली और अहम जानकारियां हासिल हुई हैं. तमाम ऐसे बिंदु हैं जिन पर अभी जानकारियां जुटाया जाना और तथ्यों का क्रॉस वेरिफिकेशन जरूरी है. जिला जज संतोष राय की अदालत ने ईडी की अर्जी को मंजूर करते हुए शरजील रजा को 22 नवंबर तक के लिए जांच एजेंसी की कस्टडी में सौंप दिया. हालांकि कोर्ट ने शर्तों के साथ शरजील को ईडी की कस्टडी में दिया है. कोर्ट न कहा कि कस्टडी में ईडी आरोपी शरजील रजा को टॉर्चर न करे. नियमित तौर पर उसका मेडिकल परीक्षण कराए. जरूरत पड़ने पर उसके इलाज की व्यवस्था कराएगी और साथ ही कानूनी राय के लिए उसे अपने वकीलों से मिलने का मौका भी दिया जाएगा. इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया.

ये भी पढ़ें -

Khatauli Bypoll: RLD उम्मीदवार को समर्थन देंगे चंद्रशेखर आजाद, जयंत चौधरी से की मुलाकात

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget