एक्सप्लोरर

Prayagraj NPS Scam: निजी कंपनी में डाला शिक्षकों के एनपीएस का पैसा, सीनियर क्लर्क नपे

Prayagraj News: राष्ट्रीय पेंशन योजना यानी एनपीएस घोटाला मामले में सीनियर क्लर्क आलोक कुमार गुप्ता के खिलाफ ठगी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया गया.

Prayagraj NPS Scam News: प्रयागराज (Prayagraj) जिले के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में एनपीएस घोटाला (NPS Scam) मामले में एफआईआर दर्ज की गई. सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में सीनियर क्लर्क आलोक कुमार गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने डीआईओएस पीएन सिंह की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है. पीएन सिंह ने अपने यूजर आईडी व पासवर्ड के दुरुपयोग के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है. 

कई धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
आलोक कुमार गुप्ता पर आरोप है कि शिक्षकों व कर्मचारियों के राष्ट्रीय पेंशन योजना यानी एनपीएस खातों में निवेशित रकम निजी कंपनियों में स्थानांतरित (ट्रांसफर) किया है. बगैर डीआईओएस की सहमति शिक्षकों का एनपीएस का पैसा निजी कंपनियों के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया. सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ ठगी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है. इस मामले की सूचना डीजी स्कूली शिक्षा विजय किरन आनंद, माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव और वित्त नियंत्रक पवन कुमार समेत डीएम प्रयागराज को दी गई है.

आरोपी पहले किया जा चुका है निलंबित
एनपीएस में घोटाला सामने आने के बाद डीआईओएस पीएन सिंह ने सीनियर क्लर्क आलोक कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया था. निलंबन अवधि में आलोक गुप्ता को राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज अर्जुनपुरगढ़ा फतेहपुर से अटैच किया गया. शासन ने भी इस मामले की जांच के लिए शिक्षा निदेशालय के अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेंद्र कुमार तिवारी के अध्यक्षता में जांच समिति गठित की है.

इस समिति में उप शिक्षा निदेशक मुख्यालय रामचेत सदस्य सचिव हैं. जबकि वित्तीय नियंत्रक पवन कुमार को सदस्य नामित किया गया है. गौरतलब है कि शासन ने राष्ट्रीय पेंशन घोटाला मामलें की जांच के लिए शिक्षा निदेशालय के अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक (ADC) सुरेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की.

ये भी पढे़ं: Agra Rape Case: आगरा होम स्टे गैंगरेप मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जबरन शराब पिलाकर की थी दरिंदगी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget