एक्सप्लोरर

Prayagraj News: संगम की लहरों पर बनेगा उत्तर भारत का पहला 'फ्लोटिंग रेस्तरां', जानें- क्या होगी खासियत?

Floating Restaurant: संगम नगरी में बोट क्लब पर जल्द बनाया जाएगा. यह ऐसा रेस्टोरेंट होता है जो लहरों के बीच में तैरता रहता है. बोट क्लब पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी पीडीए कर रही है.

Floating Restaurant Prayagraj: उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश का पहला फ्लोटिंग रेस्तरां प्रयागराज में बनने जा रहा है. इसके लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बोट क्लब में सुविधाओं को अपग्रेड करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके अलावा क्लब में वाटर स्पोर्ट्स की सुविधा के साथ एक योग सेंटर भी होगा.

संगम नगरी के लोग और यहां आने वाले सैलानी जल्द ही यमुना किनारे फ्लोटिंग रेस्तरां में स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे. रेस्तरां में कई तरह के व्यंजन परोसने के साथ बच्चों और बड़ों के मनोरंजन की अन्य सुविधाएं भी होंगी. 

पीडीए ने जारी की है निविदा
दरअसल, योजना को जमीन पर उतारने के लिए बोट क्लब को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर संचालित किया जाएगा. चयनित एजेंसी को 'फ्लोटिंग रेस्तरां' में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और वह इसे भी चलाएगी. पीडीए ने योजना को अमली जामा पहनाने के लिए निविदा जारी कर दी है. इच्छुक एजेंसियों को एक प्रेजेंटेशन देना होगा कि वह बोट क्लब में क्या बदलाव करना चाहते हैं और इसे कैसे विकसित करेंगे. प्रयागराज में आकार ले रही फ्लोटिंग रेस्तरां की योजना उत्तर भारत में किसी नदी के किनारे बनने वाली अपनी तरह की पहली और सबसे अनूठी योजना मानी जा रही है.

UP Electricity Connection: बिजली कनेक्शन लेना हुआ और आसान, अब इस फॉर्म की जरूरत नहीं, जानें आवेदन का तरीका

मिलेगी ये सुविधाएं
पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि जिस एजेंसी की योजना सबसे अच्छी होगी, उसे बोट क्लब चलाने और सुविधाओं को बढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि लोग अच्छी सुविधाओं का आनंद ले सकें. साथ ही लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध हो.

एजेंसी को फ्लोटिंग रेस्तरां के साथ ही बोट क्लब में योग केंद्र भी स्थापित करना होगा. इसको लेकर पीडीए और बोट क्लब के अधिकारियों ने हाल ही में एक बैठक की है.पीडीए के उपाध्यक्ष ने कहा कि इन बदलावों के बाद पर्यटन के लिहाज से बोट क्लब शहर के प्रमुख आकर्षणों में से एक होगा. उन्होंने कहा कि बोट क्लब का कायाकल्प कुंभ-2025 से पहले किया जाएगा. बोट क्लब वाटर स्पोर्ट्स के लिहाज से भी आकर्षक का केंद्र बनेगा.

यह भी पढ़ें-

Mathura News: मथुरा में प्लास्टिक कचरा संयंत्र प्लांट में जोरदार धमाका, ऑपरेटर समेत 6 लोग गंभीर रूप से झुलसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget