एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: संगम नगरी में महाकुंभ की तैयारियों पर अहम बैठक आज, अलग बुलाए गए अखाड़े

UP News: माना जा रहा है कि महाकुंभ में पड़ने वाले प्रमुख स्नान पर्वों की तारीखों का भी औपचारिक ऐलान हो सकता है. कुंभ के आयोजन पर अखाड़ों से राय मांगी गई है.

Mahakumbh 2025: संगम नगरी में महाकुंभ की तैयारियों पर आज (8 जुलाई) अहम बैठक बुलाई गई है. बैठक में महाकुंभ मेले की रूपरेखा तैयार की जाएगी. प्रयागराज मेला प्राधिकरण (Prayagraj Mela Authority) के आई ट्रिपल सी सभागार में करीब 11 बजे से बैठक शुरू होगी. अखाड़ा परिषद के दो फाड़ होने की वजह से अखाड़ों को अलग बुलाया गया है. सभी तेरह अखाड़ों से दो दो प्रतिनिधियों को निमंत्रण दिया गया है. कमिश्नर प्रयागराज विजय विश्वास पंत और महाकुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद बैठक में शामिल रहेंगे.

महाकुंभ की तैयारियों पर आज अहम बैठक

माना जा रहा है कि महाकुंभ में पड़ने वाले प्रमुख स्नान पर्वों की तारीखों का भी औपचारिक ऐलान हो सकता है. कुंभ के आयोजन पर अखाड़ों से राय मांगी गई है. कई प्रतिनिधि बैठक में शामिल होने के लिए शुक्रवार को ही प्रयागराज पहुंच गए थे. वर्ष 2025 में महाकुंभ का महास्नान 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ शुरू होगा. 14 जनवरी को 'मकर संक्रांति' शाही स्नान और 29 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान पर्व होगा. बसंत पंचमी का तीसरा और अंतिम शाही स्नान 3 फरवरी को होगा. इस बार महाकुंभ 45 दिन का होगा.

महाकुंभ मेले की रूपरेखा तैयार की जाएगी

महाकुंभ से पहले राज्य सरकार ने पर्यटन के अलावा मंदिरों को सौंदर्य करने का भी प्रस्ताव बनाया है. नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के बाद संगम नगरी में महाकुंभ की कवायद होने लगी थी. करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं की अगवानी के लिए प्रयागराज को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा जा रहा है. रेलवे की नई लाइन बिछाने के साथ प्रयागराज जंक्शन का भी कायाकल्प कराया जा रहा है. पुराने और नए शहर को जोड़ने वाले सबसे प्रमुख रास्ते को 100 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. रेलवे प्रोजेक्ट में यूपी सरकार के करीब आधा दर्जन विभागों का सहयोग प्राप्त है. रोजाना तीन शिफ्ट में दिन रात काम युद्ध स्तर पर कराए जा रहे हैं. 

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में पीएम मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ खाया टिफिन, दिया लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल
Hardoi News: इंस्टाग्राम रील्स ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता! घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची 3 बच्चों की मां
हरदोई: रील्स ने तोड़ा 16 साल का रिश्ता! घर छोड़ प्रेमी के पास पहुंची 3 बच्चों की मां
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति
ईरान पर हमले के विरोध में सादगी से ईद मनाने की अपील, मौलाना फरंगी महली ने जताई असहमति
Gonda News : रेलवे में ट्रैक्टर अटैच कराने का झांसा देकर ठगी, अंतरराज्यीय गैंग के 4 शातिर गिरफ्तार
गोंडा: रेलवे में ट्रैक्टर अटैच कराने का झांसा देकर ठगी, अंतरराज्यीय गैंग के 4 शातिर गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget