एक्सप्लोरर

बंगाल हिंसा: महंत नरेंद्र गिरी ने की ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग, बोले- हस्तक्षेप करे केन्द्र सरकार

महंत नरेन्द्र गिरी ने पश्चिम बंगाल के हालातों को देखते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार को अब इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए.  ममता बनर्जी की निर्वाचित सरकार को तत्काल बर्खास्त कर बंगाल को सेना के हवाले कर दिया जाना चाहिए.

प्रयागराज: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हिंसक हमले और हिन्दुओं की हो रही हत्याओं पर साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने कहा है कि ममता बनर्जी के निर्देश पर बंगाल में मुसलमानों ने जो तांडव और हिन्दू बहन-बेटियों के साथ जो दुर्व्यवहार किया है वो निंदनीय है और बर्दाश्त के बाहर है. 

बंगाल को सेना के हवाले कर दिया जाये
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी ने देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री के साथ ही पूरी यूनियन कैबिनेट से मांग की है कि 356 धारा का प्रयोग करते हुए ममता बनर्जी की निर्वाचित सरकार को तत्काल बर्खास्त कर बंगाल को सेना के हवाले कर दिया जाये. उन्होंने आशंका जतायी है कि बंगाल सरकार और वहां की स्थानीय पुलिस अब इस दंगे को रोक नहीं पायेगी. उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक पत्र लिखकर बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेंगे. इसके साथ ही राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की भी मांग करेंगे. 

केन्द्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए
महंत नरेन्द्र गिरी ने पश्चिम बंगाल के हालातों को देखते हुए कहा है कि केन्द्र सरकार को अब इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए. उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी अगर इस तरह से सरकार चलाएंगी तो पांच साल बाद बंगाल में हिन्दूओं का नामो निशान भी नहीं रह जायेगा. उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुसलमानों से अपील की है कि बर्दाश्त की सीमा होती है. इसलिए जब क्रिया होगी तो उसकी प्रतिक्रिया होगी. उन्होंने कहा है कि अगर हिन्दुओं के साथ बंगाल में अन्याय होगा तो अखाड़े भी हिन्दुओं की रक्षा के लिए आगे आएंगे. 

ममता बनर्जी ने मुसलमानों को खुली छूट दे रखी है
महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि ममता बनर्जी को ये समझना चाहिए कि बंगाल में हिन्दू और मुसलमान रहते हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और उन्हें हिन्दुओं और मुसलमानों की रक्षा करनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने मुसलमानों को खुली छूट दे रखी है. पांच-पांच मुसलमान लड़कों ने हिन्दू बहन-बेटियों से साथ दुर्व्यवहार किया है. मुसलमानों ने बीजेपी समर्थकों की दुकानों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी. 

पश्चिम बंगाल में हिन्दू सुरक्षित नहीं हैं
महंत नरेन्द्र गिरी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की घटना के बाद किसी मुस्लिम नेता और फिल्मी एक्टर ने इसका विरोध नहीं किया. लेकिन, अगर मुसलमान मारे जाते तो ये यही फिल्मी एक्टर और मुनव्वर राणा जैसे शायर पूरे देश में हो हल्ला मचा देते. उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में हिन्दू कतई सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि संत महात्मा किसी का पक्ष नहीं लेते हैं लेकिन जहां पर अन्याय और अत्याचार होता है, उसका संत विरोध करते हैं. उन्होंने कहा है कि सनातन परम्परा में हिन्दुओं की रक्षा के लिए ही अखाड़ों की स्थापना हुई है. इसलिए जरूरत पड़ी तो अखाड़े भी हिन्दुओं की रक्षा के लिए आगे आएंगे. 

ये भी पढ़ें: 

लखनऊ में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले, फिर भी कोविड नियमों की धज्जियां उड़ा रहे लोग, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, 10 दिनों में 6.17 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, 10 दिनों में 6.17 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
UP के बहराइच में छात्र का दावा- UGC का विरोध करने पर जानलेवा हमला, पुलिस की थ्योरी कुछ और!
UP के बहराइच में छात्र का दावा- UGC का विरोध करने पर जानलेवा हमला, पुलिस की थ्योरी कुछ और!
यूपी में अपने ही बढ़ाएंगे बीजेपी की मुश्किल! संजय निषाद ने तैयार कर लिया प्लान, 22 मार्च से...
यूपी में अपने ही बढ़ाएंगे बीजेपी की मुश्किल! संजय निषाद ने तैयार कर लिया प्लान, 22 मार्च से...
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'
कांशीराम के लिए भारत रत्न पर मायावती बोलीं, 'सपा-कांग्रेस, खासकर दलित चमचे चुप रहें तो...'

वीडियोज

Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को
LPG Gas Crisis: गैस किल्लत पर अब भी भयंकर घमासान! | Strait of Hormuz | Iran Israel War Breaking
Pakistan Airstrike on Kabul: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत ने की कड़ी निंदा..! | Afganistan
LPG Gas Crisis: Hormuz के रास्ते में 22 जहाज अटके, धीरे-धीरे होगी एंट्री | Iran Israel War Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पेरावूर से लड़ेंगे प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
'भोजुपरी को सिर्फ बदनाम किया जाता है...', अश्लील गानों के सवाल पर निरहुआ ने दिया था ऐसा जवाब
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
IPL में सबसे धीमा शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शामिल
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Child Malnutrition In Gujarat: तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
तरक्की में तेज गुजरात कुपोषित बच्चों के मामले में क्यों नंबर-1, क्या है इसकी वजह?
Video: ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
ईरान ने कतर में बने यूएस बेस पर किया जोरदार हमला? खतरनाक हमले का वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget