एक्सप्लोरर

Prayagraj: प्रयागराज में इंदिरा गांधी की जयंती पर होगी 42 किलोमीटर लंबी मैराथन, देश के बड़े एथलीट भी लगाएंगे दौड़

प्रयागराज में 19 नवंबर को मैराथन का आयोजन किया जा रहा है. यह मैराथन पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कराया जा रहा है. अब तक 300 धावकों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

UP News: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की जयंती पर हर साल संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में राष्ट्रीय स्तर की इंदिरा मैराथन (Indira Marathon) आयोजित कराई जाती है. इस साल भी 19 नवंबर को मैराथन दौड़ कराई जा रही है. मैराथन के 37वां संस्करण में  42 किलोमीटर लंबी दौड़ आयोजित की जाएगी.  मैराथन को लेकर इस बार भी धावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. देश के तमाम नामचीन धावक इस बार की मैराथन में भी हिस्सा लेंगे. इसमें दो पूर्व ओलंपियन एथलीट भी शामिल होंगे. इसके साथ ही बड़ी संख्या में सेना के एथलीट्स ने दौड़ के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

आनंद भवन से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम तक दौड़

यह मैराथन 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मस्थली प्रयागराज के आनंद भवन से शुरू होगी और 42 किलोमीटर का सफर तय करते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में खत्म होगी. यूपी के खेल मंत्री गिरीश यादव हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना करेंगे और दोपहर को विजेताओं को इनाम देकर उन्हें सम्मानित भी करेंगे. धावकों को इस बार भी इलेक्ट्रॉनिक चिप के साथ ही दौड़ पूरी करनी होगी. इंदिरा मैराथन को लेकर इस बार भी खास तैयारियां की गई हैं. मैराथन जिन रास्तों से होकर गुजरेगी, वहां यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. 

300 धावकों ने अब तक कराया रजिस्ट्रेशन
अब तक 300 से ज्यादा धावकों ने मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. मैराथन महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग वर्गों में होती है. मैराथन के विजेताओं में तकरीबन 9.70 लाख रुपए की राशि बांटी जाएगी. जो भी एथलीट इस बार की मैराथन में शामिल होने के लिए प्रयागराज आ रहे हैं, वह खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की इस मैराथन में जीत हासिल करने के लिए वह पिछले काफी दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे. ज्यादातर धावकों ने अपना प्रदर्शन सुधारने का दावा किया है. अलग-अलग क्षेत्रों के कई नामचीन लोग और बुजुर्ग में धावकों का उत्साह बढ़ाने के लिए प्रतीकात्मक तौर पर दौड़ का हिस्सा बनेंगे.

ये भी पढ़ें -

MCD Election 2022: यूपी के दिग्गजों का जमावड़ा, सीएम योगी समेत स्टार प्रचारक की लिस्ट में इन सांसदों को मिली जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget