एक्सप्लोरर

Prayagraj: मुख्तार अंसारी के बेटे-साले को ED ने आमने-सामने बिठाकर की पूछताछ, हुए चौंकाने वाले खुलासे

अब्बास अंसारी और शर्जिल रजा को आमने सामने बिठाकर की गई पहले राउंड की पूछताछ पूरी हो गई है जो कि कई घंटे तक चली. दोनों को हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया है.

UP News: प्रयागराज (Prayagraj) के माफिया डॉन के तौर पर बदनाम पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के परिवार पर ईडी का शिकंजा लगातार तेजी से कसता जा रहा है. ईडी की टीम मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) और साले शरजील रजा (Sharjeel Raza) को कोर्ट की अनुमति के बाद अपनी कस्टडी में लेकर लगातार पूछताछ कर रही है. विधायक अब्बास अंसारी का ईडी में कस्टडी का बुधवार पांचवा दिन था, जबकि शरजील रजा का दूसरा दिन था. पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम ने अब्बास और शरजील को आमने-सामने बिठाकर लंबी पूछताछ की है. ईडी ने दोनों को अपने प्रयागराज स्थित दफ्तर में रखा हुआ है.

पहले राउंड में छह घंटे तक हुई पूछताछ
पहले राउंड में दोनों को एक साथ बिठाकर तकरीबन छह घंटे तक पूछताछ की गई है. मामा भांजे से एक साथ की गई पूछताछ में ईडी को कई बेहद अहम चौंकाने वाली और सनसनीखेज जानकारियां हासिल हुई हैं. मामा-भांजे की जोड़ी ने आमने-सामने हुई पूछताछ में ईडी के सामने कई ऐसे राज उगले हैं, जिनसे अब तक जांच एजेंसी भी अनजान थी. ईडी की अब तक की गई पड़ताल में यह सामने आया है कि फर्जीवाड़े के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने का असली मास्टरमाइंड मुख्तार अंसारी का साला शरजील उर्फ आतिफ ही है. उसी ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर काली कमाई को सफेद करने वाली कंपनी बनाई थी. शरजील रजा ने ही मुख्तार अंसारी की पत्नी और बेटों के नाम से अलग कंपनी बनवाई थी. 

काली कमाई के पैसे से जी रहा था लग्जरी लाइफ
अब्बास अंसारी मनी लॉन्ड्रिंग से हासिल काली कमाई से लग्जरियस लाइफ जीने का आदी हो गया था. ईडी की पूछताछ में यह सामने आया है कि अब्बास अंसारी ने पिछले कुछ सालों में कई बार खाड़ी देशों की यात्राएं की हैं. वह खाड़ी देशों में सिर्फ घूमने और मौज मस्ती करने के लिए ही जाया करता था. अपनी विदेश यात्राओं पर उसने 50 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किए हैं. इसके साथ ही उसने विदेशी हथियार भी खरीदे है. विदेशी असलहे की ट्रायल फायरिंग में उसने हजारों रुपए के कारतूस खर्च कर दिए थे. ईडी की टीम अब्बास से लगातार यही जानने की कोशिश कर रही है कि विदेश यात्रा करने लग्जरियस लाइफ जीने के दूसरे मदों में खर्च किए गए 50 लाख रुपए से ज्यादा की रकम उसके पास आखिरकार कहां से आई. 

10 बैंक खातों की मिली जानकारी
इसके साथ ही ईडी को अब्बास अंसारी के 10 बैंक खातों के बारे में भी जानकारी मिली है. इसमें से एक बैंक अकाउंट अब्बास की पत्नी के नाम है, जबकि नौ खुद उसके नाम पर है. यह बैंक अकाउंट उत्तर प्रदेश और दिल्ली से लेकर देश के दूसरे राज्यों में हैं. ईडी को जानकारी मिली है कि अब्बास के बैंक खातों में लगातार नगद रुपए जमा किए जाते थे. कई बार तो यह रकम 10-12 लाख रुपए तक होती थी. इसके साथ ही बैंक खातों में दूसरे अकाउंट से भी खूब ट्रांजैक्शन होता था.

 सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अलग-अलग हो रही पूछताछ में अब्बास अंसारी और सरजील रजा कुछ खास सहयोग नहीं कर रहे थे. वह ज्यादातर सवालों के जवाब ना में दे रहे थे या फिर चुप्पी साध लेते थे, लेकिन आज जब उन्हें आमने सामने बिठा कर एक साथ पूछताछ की गई तो बहुत सारे राज से पर्दा उठ गया.  अब्बास अंसारी ईडी की कस्टडी में 12 नवंबर तक रहेगा, जबकि शरजील 15 नवंबर तक रहेगा.

ये भी पढ़ें -

Meerut: 'परिवार के लोग बने जान के दुश्मन', प्रेम विवाह के बाद SSP दफ्तर पहुंची लड़की, मदद की लगाई गुहार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Noida Fire Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Live: नोएडा के ममूरा गांव में भीषण आग, ईवी स्कूटी में स्पार्किंग से हादसा, 2 लोगों की मौत
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA के हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA के हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
गाजियाबाद: पिंक बूथ पर मदद मांगने पहुंचा था युवक, पुलिस ने नहीं खोला दरवाजा, खून बहने से हुई मौत
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, BKTC अध्यक्ष का कांग्रेस पर पलटवार

वीडियोज

Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: AI डेटा सेंटर की बढ़ती तलब! एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
AI से एक सवाल पूछने पर जितना पानी उड़ता है, उतने से कितने लोगों की प्यास बुझ सकती है?
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget