एक्सप्लोरर

Prayagraj News: धर्म परिवर्तन मामले में शुआट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति आरबी लाल को झटका, जमानत अर्जी हुई खारिज

Prayagraj News: प्रयागराज जिला कोर्ट ने धर्म परिवर्तन मामले में शुआट्स एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति आरबी लाल की जमानत अर्जी को नामंजूर कर दिया है. अदालत ने इसे गंभीर श्रेणी का अपराध माना है.

Prayagraj Court News: धर्म परिवर्तन मामले में जेल में बंद प्रयागराज की सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SHUATS) कुलपति आरबी लाल को अदालत से एक और बड़ा झटका लगा है. प्रयागराज जिला कोर्ट ने इस मामले में आरबी लाल की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है. एसीजेएम कोर्ट ने जमानत अर्जी को खारिज किया है. 

नवाबगंज थाने में 10 दिसंबर 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था. आईपीसी की धारा 307,504,386 व यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई थी. एफआईआर के मुताबिक आरबी लाल को सह अभियुक्त बनाया गया है. जबकि रामसेवक को मुख्य आरोपी बनाया गया है.

अदालत ने खारिज की जमानत अर्जी 
इस मामले में शुआट्स एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति आरबी लाल ने कोर्ट में दलील दी थी कि वह निर्दोष हैं और उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है. सहायक अभियोजन अधिकारी ने जमानत अर्जी का विरोध किया. एसीजेएम कोर्ट ने अपराध को अजमानतीय और गंभीर प्रकृति का मानते हुए अर्जी खारिज कर दी. 

अदालत ने आरबी लाल की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए कहा कि तथ्यों और परिस्थितियों के मद्देनजर रखते हुए जमानत का पर्याप्त आधार नहीं है. आरबी लाल इस समय नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं.  जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरबी लाल नैनी जेल में बंद रहेंगे. डीजीसी क्रिमिनल गुलाब चंद्र अग्रहरि ने इस बात की जानकारी दी. नैनी पुलिस ने आरबी लाल पर दर्ज चार मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. पुलिस इस मामले में कोर्ट से आदेश लेकर जल्द आरबी लाल का बयान दर्ज करेगी. आरबी लाल पर कुल 27 मुकदमें दर्ज हैं. 

प्रयागराज जिला कोर्ट ने इससे पहले जानलेवा हमले के मामले में आरबी लाल की जमानत याचिका खारिज की है. अदालत ने इसे गंभीर श्रेणी का अपराध मानते हुए जमानत खारिज की थी. अदालत ने ये भी कहा कि याचिकाकर्ता का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है. इसलिए याचिकाकर्ता को राहत नहीं दी जा सकती.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand Job News: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर निकलेगी नौकरी, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
Exclusive: बांकीपुर के बाद अब यूपी में प्रशांत किशोर बढ़ाएंगे सपा-बीजेपी की मुश्किल? चुनाव में उतारेंगे कैंडिडेट!
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget