एक्सप्लोरर

Narendra Giri Suicide Case: नरेंद्र गिरि की खुदकुशी मामले में अमर गिरि नहीं हुए पेश, अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट

Prayagraj News: नरेंद्र गिरि की खुदकुशी के मामले में गवाह और वादी अमर गिरि 02 जनवरी को अदालत में पेश नहीं हुए. प्रयागराज जिला कोर्ट ने अमर गिरि के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है.

Prayagraj News: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की खुदकुशी के मामले में गवाह और वादी अमर गिरि 02 जनवरी को अदालत में पेश नहीं हुए. अमर गिरी पिछली सुनवाई को भी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे. अमर गिरी के कोर्ट में पेश न होने चलते बयान दर्ज नहीं हो सका. इस मामले में डीजीसी क्रिमिनल गुलाब चंद्र अग्रहरि ने कोर्ट में अर्जी देकर एनबीडब्ल्यू जारी करने की मांग की. कोर्ट ने अमर गिरि के खिलाफ फिर से गैर जमानती वारंट जारी किया  है.  

कोर्ट ने अब साक्ष्य के लिए 18 जनवरी की तारीख तय की है. दो महीने पहले हुई सुनवाई में जिला जज की कोर्ट में अमर गिरि का पूरा बयान दर्ज नहीं हो सका था. मुकदमे का ट्रायल जिला जज संतोष राय की अदालत में चल रहा है. बिना अमर गिरी का पूरा बयान दर्ज हुए दूसरे पक्ष की गवाही नहीं हो सकती है. सेशन कोर्ट ने आरोपी आनन्द गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी पर पिछले साल 31 मार्च को ही आरोप तय कर दिया था.

आत्महत्या मामले में जेल में बंद हैं तीन आरोपी 
आनन्द गिरि पर आईपीसी की धारा 306 का आरोप तय किया गया है. आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के साथ ही 120 बी में भी आरोप तय हुए हैं. राज्य सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने मामले की जांच की है. 20 सितंबर 2021 को श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के गेस्ट हाउस में महंत नरेन्द्र गिरि मृत पाए गए थे.

बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी पर भी गंभीर आरोप हैं. आनंद गिरि 22 सितंबर 2021 से जेल में बंद है.  दो अन्य आरोपी आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं. आनंद गिरि समेत तीनों आरोपियों को अब तक जमानत नहीं मिली है.

ये भी पढे़ं: Truck Driver Strike: आजमगढ़ में हड़ताल की दिखा असर, इन रास्तों पर भी गाड़ियां रही बंद, अधिकारियों ने कही ये बात

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget